हिमाचल प्रदेश में मौसम खुलने के बावजूद मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन के कारण तीन नेशनल हाईवे सहित 869 सड़कें बंद हैं।
इसके अलावा, 1,572 बिजली ट्रांसफार्मर और 389 जल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित हैं, जिससे कई ग्रामीण इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चंबा जिले में 116, कुल्लू में 225, मंडी में 191, शिमला में 154 और कांगड़ा जिले में 42 सड़कें बंद हैं। ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर चेला के पास भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में 13 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 7 और 8 सितंबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
बीती रात मनाली में 24.2 मिलीमीटर, नयना देवी में 16.8 मिलीमीटर, धौलाकुआं में 16.5 मिलीमीटर, नाहन में 13.1 मिलीमीटर, रामपुर बुशहर में 12.0 मिलीमीटर, कुफरी में 11.6 मिलीमीटर, कोठी में 10.4 मिलीमीटर और भरमौर में 10.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
इस मानसून सीजन में, 20 जून से 6 सितंबर तक, 366 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि 426 लोग घायल हुए हैं और 41 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 163 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हुई है।
राज्य में इस अवधि में बादल फटने की 50, बाढ़ की 95 और भूस्खलन की 133 घटनाएं हुई हैं।
अब तक 6,480 कच्चे-पक्के मकानों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है, 5,113 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं और 1,984 पालतू पशुओं की मौत हुई है। प्रदेश में बादल फटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हर साल तबाही हो रही है। पहाड़ों पर पिछले 30 वर्षों में अत्याधिक बारिश की घटनाओं में 200 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखी गई है। इस मानसून सीजन में अभी तक कुल 4,07,906.90 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।
*#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: The Theog-Hatkoti route was blocked near Chela due to a landslide. Restoration work is underway on NH-705.
— ANI (@ANI) September 7, 2025
(Source: DDMA Shimla) pic.twitter.com/MmM0F9b1Pg
लीसेस्टर में दिवाली के जश्न पर खतरा, सांसद शिवानी राजा ने खोला मोर्चा!
दिल्ली में आज दिखेगा पूर्ण चंद्रग्रहण: आंखों को नुकसान होगा या नहीं, जानिए!
छत्तीसगढ़ में बाढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी 5 करोड़ की मदद
सिकंदर रजा का धमाका: कोहली और सूर्यकुमार का रिकॉर्ड ध्वस्त!
हवाई पर मंडराता खतरा: क्या हरिकेन KIKO मचाएगा तबाही?
ट्रेन बनी OYO: स्लीपर कोच में कपल की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल
क्या एलन मस्क की सैलरी कई देशों की GDP से भी ज़्यादा है?
लाबुशेन की हैट्रिक से रेडलैंड्स बना चैंपियन!
केरल: फूलों से RSS झंडा और ऑपरेशन सिंदूर लिखने पर 27 पर मामला, बीजेपी का पुलिस पर हमला
पाकिस्तान में लाइव क्रिकेट मैच के दौरान बम धमाका, एक की मौत