उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी में बादल फटने से नौगांव इलाके में भारी तबाही मची है। मलबे से एक मकान दब गया, वहीं कीचड़ भरा पानी आधा दर्जन से अधिक घरों में घुस गया।
शनिवार शाम यमुना घाटी के सेवरी फाल पट्टी में बादल फटने से पानी का तेज बहाव शुरू हो गया और मलबा निचले इलाकों की ओर आ गया। इससे कुछ नुकसान हुआ है।
जिला प्रशासन, राज्य और राष्ट्रीय आपदा राहत बल ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।
देवलसारी जलधारा में आए उफान से एक मिक्सर मशीन और कुछ दोपहिया वाहन बह गए। एक कार भी मलबे में दब गई।
नौगांव बाजार में पानी के साथ मलबा आने से अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इस घटना से दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग बंद हो गया और यातायात जाम हो गया।
बर्कोट निरीक्षक राजेश जोशी की अगुवाई में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। टीम ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और हालात को काबू में करने की कोशिश की।
घटना के समय, भारी बारिश की आशंका के कारण कई लोग पहले ही अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगह जा चुके थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला अधिकारी से बात कर उन्हें युद्ध स्तर पर बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और हर संभव मदद पहुंचाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
*उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र के देवलसारी इलाके में बादल फटने की सूचना है।#UttarkashiCloudBurst#Naugaon#Uttarakhand pic.twitter.com/FgY4w0njAk
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) September 6, 2025
पंजाब में अमित शाह की फजीहत, नहीं मिला एक भी पंजाबी!
हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारत, चीन को 7-0 से रौंदा!
बॉस संग रोमांस का वीडियो वायरल होने के बाद एस्ट्रोनॉमर की पूर्व HR हेड ने दी तलाक की अर्जी!
बीसीसीआई का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, ऑस्ट्रेलिया से टक्कर, जानें मैचों की तारीखें
भारत-चीन हॉकी महामुकाबला: फाइनल का टिकट दांव पर!
हम रसखान के दोहे गाते हैं, कलाम को भी सलूट करते हैं : धीरेंद्र शास्त्री का हिंदुत्व और भगवा आतंकवाद पर बड़ा बयान
अमेरिकी अत्याचार बर्दाश्त नहीं: ट्रंप अपने ही देश में घिरे, US में हड़कंप
बीपीएससी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने में छूटे छात्रों के पसीने; सोशल मीडिया पर निकली भड़ास
BSNL का धमाका! 485 रुपये में 72 दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा!
बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े शख्स पर गिरा विशालकाय पेड़, मौके पर हुई दर्दनाक मौत!