काइरन पोलार्ड शानदार फॉर्म में हैं। उनके बल्ले से रन और छक्के बरस रहे हैं। इसका असर दिख रहा है, उन्होंने CPL के इतिहास में अपना सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है।
पोलार्ड का यह अर्धशतक इतना तूफानी था कि इसने उनके 9 साल पहले IPL में बनाए गए सबसे तेज अर्धशतक की याद दिला दी। उन्होंने CPL में तेज गति से अर्धशतक बनाकर IPL के उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इतना ही नहीं, पोलार्ड ने इस मामले में CPL में अपना 7 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
38 वर्षीय पोलार्ड ने गयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ CPL में अपना सबसे तेज अर्धशतक बनाया। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के इस ऑलराउंडर ने छठे नंबर पर उतरकर तूफान मचा दिया और टीम के स्कोर बोर्ड में आग लगाकर खुद का रिकॉर्ड भी कायम किया।
मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए पोलार्ड आखिर तक नाबाद रहे।
पोलार्ड ने CPL में अपना सबसे तेज अर्धशतक सिर्फ 17 गेंदों में पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के लगाए। CPL में इससे पहले उनके सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड 18 गेंदों का था, जो उन्होंने साल 2018 में बनाया था। अपने उस रिकॉर्ड को सुधारते हुए, अब वे CPL के इतिहास में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। CPL में पोलार्ड से तेज अर्धशतक आंद्रे रसेल (14 गेंद) और जेपी ड्यूमनी (15 गेंद) के नाम हैं।
एक तरफ पोलार्ड ने जहां CPL में अपने सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड को और बेहतर किया, वहीं IPL वाले 9 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी भी की। काइरन पोलार्ड ने IPL में भी 17 गेंदों में ही अपना सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है। यह कारनामा उन्होंने IPL 2016 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया था।
गयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ काइरन पोलार्ड की कुल इनिंग 18 गेंदों की रही, जिसमें 300 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल हैं। पोलार्ड के इस तूफान की बदौलत ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बनाए।
*Kieron Pollard brings up his fifty in scintillating style! 🔥#CPL25 #CricketPlayedLouder#BiggestPartyInSport #GAWvTKR #RepublicBank pic.twitter.com/zGBFFKkrRF
— CPL T20 (@CPL) September 7, 2025
हिमाचल में भूस्खलन का कहर: 869 सड़कें बंद, 366 लोगों की मौत
क्या 10 दिन बाद संन्यास लेंगे पीएम मोदी? राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात से मची खलबली!
आता हूं बेटा बाद में : एशिया कप के बीच गंभीर-सैमसन का वीडियो वायरल, फैंस के मजेदार रिएक्शन
पहले इनकार, फिर इकरार... नीतीश के टोपी पहनने के पीछे क्या संदेश?
क्या बिग बॉस 19 में सलमान खान ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज?
बिग बॉस 19 में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री! क्या इस हफ्ते होगा एलिमिनेशन?
लाल किले से एक करोड़ का कलश गायब! धोती-कुर्ताधारी चोर सीसीटीवी में कैद
गाजा में इजरायली हवाई हमले में 15 मंजिला इमारत चंद सेकंड में मलबे में तब्दील
बाढ़ में मां की लाश, मदद की गुहार लगाता रहा मासूम: दहला देने वाला मंजर
टैरिफ युद्ध के बीच भारत की कूटनीति सफल, ट्रम्प से मिले जेसन मिलर