सुपरपावर की लाचारी: 32 साल बाद अमेरिका ने रूस से मांगी मदद!
News Image

वाशिंगटन: प्रतिबंधों की राजनीति सिखाने वाला अमेरिका खुद अब प्रतिबंधित रूस से अंडे खरीदने पर मजबूर हो गया है। यह 32 वर्षों में पहली बार हुआ है जब अमेरिका ने रूस से अंडे आयात किए। आखिरी बार 1992 में अमेरिका ने रूस से अंडों की खरीद की थी।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, जुलाई 2025 में अमेरिका ने रूस से ताजे चिकन अंडे खरीदे और इस पर 4,55,000 डॉलर खर्च किए। यानी मजबूरी में अमेरिका को वही करना पड़ा जिसे लेकर वह हमेशा दूसरों को रोकता आया है -रूस से आयात।

साल 2025 की शुरुआत में अमेरिका में एवियन फ्लू फैल गया, जिससे लाखों मुर्गियों की मौत हो गई। इससे देश में चिकन और अंडों का स्टॉक बुरी तरह प्रभावित हुआ।

जनवरी-फरवरी 2025 तक हालात इतने बिगड़े कि कई सुपरमार्केट्स ने अंडे खरीदने पर लिमिट लगा दी। फरवरी तक एक दर्जन अंडों की कीमत 7 डॉलर (लगभग 580 रुपये) तक पहुँच गई थी। जुलाई 2025 तक कीमतें पिछले साल की तुलना में 16.4% अधिक थीं।

गौरतलब है कि अमेरिका ने 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे। रूस के सेंट्रल बैंक के अरबों डॉलर फ्रीज़ किए गए। प्रमुख रूसी बैंकों को SWIFT सिस्टम से बाहर कर दिया गया। रूस से तेल, गैस, कोयला, समुद्री उत्पाद और हीरे के आयात पर रोक लगाई गई।

लेकिन अब हालात ऐसे बन गए कि वही अमेरिका रूस से अंडे खरीदने की लाइन में खड़ा नजर आया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम अमेरिका की आर्थिक और खाद्य असुरक्षा को उजागर करता है।

जिस देश पर अमेरिका ने सुपरपावर दबाव बनाने की कोशिश की, उसी से अब बुनियादी खाद्य जरूरत पूरी कर रहा है। रूस का दावा है कि यह उसकी वैश्विक सप्लाई चेन में मजबूती और लचीलापन दिखाता है।

भारत समेत कई देश पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अमेरिका की प्रतिबंधों की राजनीति उल्टा असर डाल सकती है। अब अंडों के इस उदाहरण ने यह साफ कर दिया है कि अमेरिका भी अपनी घरेलू जरूरतों के आगे झुकने को मजबूर है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बीपीएससी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करने में छूटे छात्रों के पसीने; सोशल मीडिया पर निकली भड़ास

Story 1

द बंगाल फाइल्स की रिलीज से सोशल मीडिया पर मची सनसनी, जानिए किसने क्या कहा

Story 1

हाथी ने बचाई डूबते हिरण की जान, वायरल वीडियो ने जीता दिल

Story 1

बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े शख्स पर गिरा विशालकाय पेड़, मौके पर हुई दर्दनाक मौत!

Story 1

बाढ़ के बीच जन्मा, गांव ने नाम रखा सैलाब सिंह , बोले - यही है असली हीरो

Story 1

गाजा पर इजरायल का बड़ा हमला, 15 मंजिला टावर जमींदोज!

Story 1

कीव में मंत्रियों के घरों पर मिसाइल और ड्रोन से भीषण हमला, चारों ओर दहशत

Story 1

बिग बॉस 19 में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री! क्या इस हफ्ते होगा एलिमिनेशन?

Story 1

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का झालावाड़ जेल दौरा: कंवर लाल से गुप्त मुलाकात, सियासी गलियारों में हलचल!

Story 1

हजरतबल दरगाह विवाद: क्या धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रीय प्रतीक का इस्तेमाल सही है? उमर अब्दुल्ला का बड़ा सवाल