बिग बॉस 19: फरहाना के बर्ताव पर सलमान का फूटा गुस्सा, कौन होगा बेघर?
News Image

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में इस बार हंगामा मचने वाला है। सीजन में दूसरी बार, सलमान खान घर के सदस्यों पर बरसते नजर आएंगे। पिछले हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ, लेकिन आज रात 9 बजे पता चलेगा कि इस हफ्ते किसका सफर समाप्त होगा।

सीक्रेट रूम से वापस आने के बाद फरहाना भट्ट लगातार घर में झगड़े कर रही हैं। कुणिका सदानंद, नीलम गिरी और बसीर अली से उनकी तीखी बहस हुई है। अब, वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान फरहाना के व्यवहार पर घरवालों के सामने उन्हें फटकारने वाले हैं।

शनिवार को जारी प्रोमो में सलमान खान फरहाना से पूछते हैं, फरहाना किसी एंगल से शांति कार्यकर्ता लगती है? आपका अहंकार इतना बड़ा है! आपको पता नहीं क्या समझती हैं? नीलम क्यों डिजर्व करती है 2 कौड़ियों के भाव लाना? आप एक महिला हैं और आप एक महिला के बारे में ये बातें कह रही हैं।

फरहाना जवाब में कहती हैं कि वह गुस्से में थीं। इस पर सलमान खान कहते हैं, दिलाऊं मैं आपको गुस्सा? आपको समझ नहीं आ रहा कि आप कितनी गलत हो गई हैं। ये तो बड़ा अनफेयर होगा के ये सब बोलने के बाद अभी तक इस घर में हो।

इस वीकेंड के वार पर सलमान ने फरहाना के अहंकार पर सीधे निशाना साधा है। अब देखना होगा कि क्या इसके बाद फरहाना अपने रवैये में बदलाव ला पाती हैं।

पिछले हफ्ते कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था, इसलिए इस हफ्ते यह देखना दिलचस्प होगा कि किसके ऊपर बेघर होने की तलवार लटकती है। इस हफ्ते अवेज़ दरबार, मृदुल तिवारी, कुणिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक नॉमिनेटेड हैं। आज रात यह खुलासा होगा कि किसका बिग बॉस 19 का सफर खत्म होगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

काशी रूद्रास ने जीता यूपी टी20 लीग 2025 का खिताब, कप्तान करन शर्मा बने जीत के हीरो

Story 1

उत्तराखंड में फिर कहर: बादल फटने से तबाही, घर बहे, कारें दबीं

Story 1

अखिलेश का दांव उल्टा? अवस्थी पर निशाना, यूपी में ब्राह्मण नाराज, बीजेपी को मिला PDA का तोड़?

Story 1

हमारे समंदर चमकने चाहिए : गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर अमृता फडणवीस का सफाई अभियान

Story 1

टैरिफ युद्ध के बीच भारत की कूटनीति सफल, ट्रम्प से मिले जेसन मिलर

Story 1

सुपरपावर की लाचारी: 32 साल बाद अमेरिका ने रूस से मांगी मदद!

Story 1

बिहार की धूल से भागे राहुल गांधी? मलेशिया दौरे पर बीजेपी का तंज

Story 1

बिहार को 11 सालों में क्या मिला? SIR विरोध पर राउत का बड़ा बयान, विपक्ष को UBT का समर्थन

Story 1

ट्रंप की मौजूदगी में जुकरबर्ग की घबराहट: माफ़ करिएगा, मैं तैयार नहीं था

Story 1

GST 2.0: आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर? वेबसाइट पर जानिए बचत का गणित!