नीतीश के सुशासन में जंगलराज! जमुई में पुलिस वाले दौड़ा-दौड़ा कर पीटे गए
News Image

बिहार के जमुई जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जो राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाती है।

एक गांव में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्रामीण पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिसकर्मी खुद को बचाने के लिए भीड़ के सामने हाथ जोड़ते हुए भी दिख रहे हैं, लेकिन ग्रामीण नहीं रुके।

वीडियो में ग्रामीण पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश भी कर रहे हैं। दरोगा शुभम झा को लाठियों से बुरी तरह पीटा गया।

बरहट थाने को सूचना मिली थी कि कद्दूतरी गांव में मनोज बेसरा के घर पर अवैध महुआ शराब बनाई जा रही है। थानेदार कुमार संजीव ने एसआई उर्मिला कुमारी और शुभम झा के साथ जवानों को छापेमारी के लिए भेजा।

पुलिस ने मनोज बेसरा के घर से प्लास्टिक के बड़े ड्रमों में फुला हुआ जावा महुआ बरामद किया। जब पुलिस इसे नष्ट कर रही थी, तो ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस पर लाठियों से हमला कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि करमा पर्व के समापन पर जब वे एकत्रित हुए थे, तब पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की पिटाई शुरू कर दी। रोकने पर पुरुषों को भी पीटा गया और जेल में डालने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने घर में रखे पैसे और जेवर भी छीन लिए। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस हमेशा उन्हें परेशान करती है और रात के अंधेरे में जबरन घुसकर 13 निर्दोष लोगों को उठा ले गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस उन लोगों को नहीं छोड़ती है तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जमुई डीएसपी सतीश सुमन ने कहा कि पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है और इस तरह का हमला निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत की सेमीकंडक्टर क्रांति: क्या मेड इन इंडिया चिप्स बदल देंगे दुनिया?

Story 1

UAE के सिमरनजीत सिंह: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले अमृतधारी सिख

Story 1

हजरतबल दरगाह में बवाल: कट्टरपंथियों ने तोड़ा अशोक चक्र, LG ने दिए जांच के आदेश

Story 1

हॉकी एशिया कप 2025: भारत का फाइनल मुकाबला कोरिया से, जानिए कितने बजे होगा मैच!

Story 1

मेरठ में न्यूड गैंग का आतंक, ड्रोन से निगरानी!

Story 1

दिल्ली के 6 शिक्षक राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Story 1

लाल किले से हीरे-पन्नों जड़ा 1 करोड़ का कलश चोरी, CCTV में संदिग्ध!

Story 1

गयाजी में पितृपक्ष मेला शुरू, पिंडदान से पितरों को मोक्ष दिलाने उमड़े श्रद्धालु

Story 1

जिस एयरबेस को भारत ने किया तबाह, वहीं उतरा अमेरिकी विमान भरकर राहत सामग्री

Story 1

कश्मीर: हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक पर हमला, ईद-ए-मिलाद पर भीड़ ने तोड़ा अशोक स्तम्भ