साउथ इंडियन और बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और तेलुगू स्टार विजय देवरकोंडा के प्रेम संबंधों की चर्चा ज़ोरों पर है। हाल ही में रश्मिका की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनके हाथ में एक नई अंगूठी दिखाई दे रही है।
यह अंगूठी उनके प्रेम संबंधों की अटकलों को और भी हवा दे रही है, क्योंकि उन्होंने इसे उसी उंगली में पहना है जिसमें आमतौर पर सगाई की अंगूठी पहनी जाती है।
ये तस्वीरें दुबई एयरपोर्ट की हैं, जहां रश्मिका मंदाना 5 सितंबर से शुरू हुए साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) 2025 में भाग लेने पहुंची हैं। वह सफेद शर्ट और नीली जींस में नजर आ रही हैं, साथ ही उन्होंने काले रंग के सनग्लासेस और एक साइड बैग भी लिया हुआ है।
दुबई एयरपोर्ट पर रश्मिका को अंगूठी के साथ देखने के बाद लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। क्या उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली है? हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, यह केवल गॉसिप तक ही सीमित है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिश्ते की चर्चा काफी समय से है। दोनों ने एक साथ गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके बाद से ही उनके अफेयर की खबरें आती रही हैं। इसके अलावा, दोनों को अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते हुए भी देखा जाता है। इसी साल अगस्त में दोनों न्यूयॉर्क में 43वीं इंडिया परेड में शामिल हुए थे, जहां उन्हें ग्रेंड मार्शल के रूप में सम्मानित किया गया था।
विजय देवरकोंडा को पिछली बार तेलुगु फिल्म किंगडम में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। रश्मिका मंदाना पिछली बार तमिल-तेलुगु फिल्म कुबेरा में दिखाई दी थीं। उन्हें आगे द गर्लफ्रेंड और थामा में देखा जाएगा। चर्चा है कि विजय और रश्मिका VD14 में भी साथ काम कर सकते हैं।
Touchdown Dubai! @iamRashmika is all set to dazzle at @siima Awards 2025 ✨ #SIIMA2025 #RashmikaMandanna pic.twitter.com/03GxIUIRf7
— Rashmika Trends (@RashmikaTrends) September 5, 2025
लाल किले से हीरे-पन्नों जड़ा 1 करोड़ का कलश चोरी, CCTV में संदिग्ध!
एशिया कप 2025 से पहले टी20 में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन, किसने जड़ा शतक?
गणपति पूजा में फैंस के नारे लगाने पर रोहित शर्मा ने जोड़े हाथ, वायरल हुआ वीडियो
रश्मिका मंदाना की गुप्त सगाई? एयरपोर्ट पर हीरे की अंगूठी दिखाने से अटकलें तेज
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित!
मेरठ में न्यूड गैंग का आतंक, ड्रोन से निगरानी!
बाढ़ के बीच जन्मा, गांव ने नाम रखा सैलाब सिंह , बोले - यही है असली हीरो
भारत को चीन के हाथों खो दिया - ट्रंप के बयान पर जयशंकर का करारा जवाब!
अमेरिका एपस्टीन फाइलों के सच के लिए तैयार नहीं था: पीड़िता का सनसनीखेज खुलासा
BCCI को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष! देवजीत सैकिया ने खोला राज