भारत ने पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर 4 चरण में मलेशिया को 4-1 से हराकर फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को प्रबल कर लिया है। शुरुआती झटके के बाद भारत ने शानदार वापसी की।
शफीक हसन ने मलेशिया को दूसरे ही मिनट में बढ़त दिला दी, लेकिन मेजबान भारत ने पलटवार करते हुए लगातार गोल दागे।
मनप्रीत सिंह (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (19वें मिनट), शिलानंद लाकड़ा (24वें मिनट) और विवेक सागर प्रसाद (38वें मिनट) ने भारत के लिए गोल किए।
बुधवार को कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलने के बाद इस जीत ने भारत को सुपर 4 तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।
इस समय भारत के दो मैचों में चार अंक हैं। चीन और मलेशिया तीन-तीन अंकों के साथ उससे पीछे हैं, जबकि गत चैंपियन कोरिया केवल एक अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे है।
भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए चीन के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले अंतिम सुपर 4 मैच में केवल ड्रॉ की आवश्यकता है।
मलेशिया, बृहस्पतिवार को अपने दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के बिना खेल रहा था। फितरी सारी को पिछले मैच में चीनी खिलाड़ियों के साथ हुई झड़प के बाद अनुशासनहीनता के कारण निलंबित कर दिया गया था और अबू कमाल अजराई भी भारत के खिलाफ नहीं खेले।
मलेशिया ने हसन के गोल से शुरुआत में बढ़त बना ली। हसन ने संजय और जुगराज सिंह को चकमा देकर रिवर्स स्टिक से गेंद को गोल में पहुंचाया।
पहले क्वार्टर में भारतीय रक्षा पंक्ति थोड़ी कमजोर दिखी, लेकिन उसने कोई और गोल नहीं खाया। शुरुआती हमले के बाद भारत ने गेंद पर कब्जा और मौकों के मामले में दबदबा बनाए रखा।
भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा और दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में लगातार पांच पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, जिनमें से आखिरी को मनप्रीत ने गोल में बदला।
मनप्रीत ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के फ्लिक के रिबाउंड से गोल किया, जिसे हाफिजुद्दीन ओथमान ने बचाया था।
भारतीय खिलाड़ियों ने फिर जोरदार हमले किए और दो मिनट बाद उनके प्रयास रंग लाए। शिलानंद से मिले पास पर सुखजीत ने नजदीक से गोल दागा।
इस बढ़त के बाद भारतीय खिलाड़ी अलग ही अंदाज में खेलते नजर आए और उन्होंने मलेशियाई गोल पर लगातार हमले किए।
भारत ने जल्द ही शिलानंद के जरिए स्कोर 3-1 कर दिया। हार्दिक सिंह ने दिलप्रीत सिंह को पास दिया और शिलानंद ने मलेशियाई गोलकीपर के पास से इसे डिफ्लेक्ट कर दिया।
पहले हाफ के बाद भारत 3-1 से आगे रहा।
दूसरे हाफ के दो मिनट बाद मलेशिया ने अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर ने शानदार बचाव करते हुए सैयद चोलन को गोल करने से रोक दिया।
भारत को 38वें मिनट में अपना छठा पेनल्टी कॉर्नर मिला और जुगराज की फ्लिक पोस्ट से टकरा गई। इसके बाद सुमित ने मनप्रीत को पास किया, जिनके दाईं ओर से आए पास को विवेक ने गोल में पहुंचा दिया।
अंतिम क्वार्टर में भारत ने सर्कल में कई मौके बनाए, लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल पाए।
अन्य मैच में चीन ने सुपर 4 के अपने दूसरे मैच में गत चैंपियन और पांच बार की चैंपियन कोरिया को 3-0 से हरा दिया। बेन्हाई चेंग ने दो गोल दागे जबकि जीशेंग गाओ ने एक गोल किया।
बांग्लादेश ने कजाखस्तान को 5-1 से हराकर पांचवें-छठे स्थान के प्ले-ऑफ मैच में प्रवेश किया। अशरफुल इस्लाम और रोमन सरकार ने दो-दो गोल किए।
ALL THE ACTION, ALL THE GOALS! 🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 4, 2025
Catch the highlights of India’s 4–1 victory over Malaysia in the Super 4s of the Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025.#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/wGtg5nMNa9
चुनाव नजदीक: घर-घर जाकर बिहार के विकास की बात बताएं, नीतीश कुमार का कार्यकर्ताओं से आह्वान
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक बने भारत में Tesla Model Y के पहले मालिक
B से बीड़ी, B से बिहार: कांग्रेस के ट्वीट पर बवाल, बीजेपी ने बताया बिहारियों का अपमान
बिहार पर केरल कांग्रेस की टिप्पणी से बवाल, भाजपा ने पूछा - क्या बिहारियों की तुलना बीड़ी से?
क्या तुम मुझे नहीं पहचानती? अजित पवार का कथित वीडियो वायरल, महिला अफसर को डांटा
द बंगाल फाइल्स : विवेक अग्निहोत्री की फिल्म बनी आईना , दर्शकों ने सराहा
जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान: दरगाह में अशोक स्तंभ हटाने पर बवाल
माइक टायसन बनाम फ्लॉयड मेवेदर: 2026 में दो दिग्गजों की ऐतिहासिक भिड़ंत का ऐलान!
बाढ़ में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर छा गया ये शख्स, लोग बोले - शशि थरूर को देगा टक्कर !
एशिया कप में संजू सैमसन को प्लेइंग XI में जगह मिलना मुश्किल, पूर्व खिलाड़ी का दावा