माँ को अपशब्द कहने पर बिहार में NDA का बंद: मिला-जुला असर, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी
News Image

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां को कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने के विरोध में 5 घंटे का राज्यव्यापी बंद बुलाया था। इसका राज्य में मिला-जुला असर देखने को मिला।

राजधानी पटना में सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही और कुछ निजी स्कूल बंद रहे। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं, जबकि कईयों ने उन्हें खोला भी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और NDA के अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए पूरे राज्य में प्रदर्शन किए। इनमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताएं भी शामिल थीं। जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता-कार्यकर्ता भी बंद में शामिल हुए।

पुलिस ने कहा कि राज्य में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

पटना में स्थानीय सांसद रविशंकर प्रसाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और सांसद धर्मशीला गुप्ता सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर धरना दिया।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार मोदी जी की दिवंगत मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के किसी भी वरिष्ठ नेता ने अभी तक इस घटना के लिए माफी नहीं मांगी है।

जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह बंद सार्वजनिक जीवन में शिष्टाचार की आवश्यकता पर जोर देने के लिए एक प्रतीकात्मक विरोध है।

पटना के आयकर चौराहे पर राजग के घटक दलों की महिला प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और दरभंगा में प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ कहे गये अपशब्दों को लेकर कांग्रेस और राजद की आलोचना की। मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, बेगूसराय सहित अन्य शहरों में भी एनडीए के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किए।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी ने पूरे देश की आत्मा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां का अपमान है।

पटना (मध्य) की पुलिस अधीक्षक दीक्षा ने बताया कि अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। नवादा, कटिहार, मुजफ्फरपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में भी विरोध प्रदर्शन हुए।

दरभंगा में पिछले सप्ताह कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक स्थानीय नेता द्वारा प्रधानमंत्री की मां को अपशब्द कहने का एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा था कि बिहार की जनता कांग्रेस और राजद को कभी माफ नहीं करेगी।

राजद और कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें उनके कार्यस्थलों, रेलवे स्टेशनों और अस्पतालों तक पहुंचने से रोकने की कोशिश की।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि वे बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के गुंडे महिलाओं, छात्राओं, बुजुर्गों और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली में बाढ़ का खतरा: निचले इलाके जलमग्न, सिविल लाइंस और स्वामीनारायण मंदिर डूबे

Story 1

एशिया कप हॉकी: भारत ने चीन को 7-0 से धोया, फाइनल में प्रवेश!

Story 1

लखनऊ: एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रा ने साथी छात्र को जड़े 60 थप्पड़, वीडियो वायरल!

Story 1

लीसेस्टर में दिवाली के जश्न पर खतरा, सांसद शिवानी राजा ने खोला मोर्चा!

Story 1

मुस्लिम मुझे मारना चाहते हैं : FBI ने दी जानकारी, कुरान जलाने वाली ट्रंप समर्थक का हिंदुओं पर बड़ा बयान

Story 1

एशिया कप में टीम इंडिया की जर्सी पर नहीं दिखेगा Dream11 का लोगो!

Story 1

क्या शाहरुख, सलमान और आमिर खान एक साथ कर रहे हैं फिल्म की शूटिंग? वायरल वीडियो से मची खलबली!

Story 1

GST 2.0: आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर? वेबसाइट पर जानिए बचत का गणित!

Story 1

गुस्ताखी की जाएगी तो गुस्सा आएगा ही : हजरतबल में अशोक चिह्न तोड़ने पर महबूबा का बयान, उमर ने भी उठाए सवाल

Story 1

ब्रह्मोस ने जहां मचाई तबाही, वहां फिर आतंकी अड्डे! हमला हुआ तो कब्रिस्तान बनना तय