दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात गंभीर हो गए हैं। बुधवार शाम तक यमुना का पानी दिल्ली सचिवालय तक पहुंच गया, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।
पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर जलस्तर 207 मीटर तक पहुंचने के बाद 7,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इन लोगों को 25 राहत शिविरों में ठहराया गया है। यमुना का जलस्तर मंगलवार को ही खतरे के निशान को पार कर गया था और लगातार बढ़ रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज और वजीराबाद से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर बढ़ रहा है। पूर्वानुमान के अनुसार, जलस्तर में और वृद्धि की आशंका है। बुधवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से 1.62 लाख क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 1.38 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा है कि यमुना नदी की जल-वहन क्षमता बढ़ाने के लिए पिछले छह महीनों में कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि स्थिति नियंत्रण में है और चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है। मंत्री ने यह भी कहा कि यमुना नदी का पानी अधिकृत क्षेत्र में बने किसी भी मकान में नहीं घुसा है।
सरकार के अनुसार, हथिनीकुंड, वजीराबाद और ओखला बैराजों से पानी के प्रवाह की लगातार 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
भारी बारिश के कारण दिल्ली ISBT के पास जलजमाव हो गया है, जिससे ISBT से तीस हजारी जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। गीता कॉलोनी इलाके में भी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हरियाणा से लगातार पानी छोड़े जाने से नदी का बहाव तेज हो गया है।
सरकार की चौखट पर पहुंची यमुना, वीडियो दिल्ली सचिवालय से आया है #Delhi | #YamunaRiver pic.twitter.com/K2nJgXBHEY
— NDTV India (@ndtvindia) September 3, 2025
बिग बॉस 19 में घमासान: कुनिका ने तान्या से हाथ जोड़कर कहा, मुझसे दूर रहिए!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कैबिनेट मंत्रियों की सौजन्य मुलाकात
मराठा आरक्षण पर प्रकाश आंबेडकर का बड़ा बयान, ओबीसी सड़क पर उतरकर लड़े
मलेशियाई पीएम की पत्नी का जिनपिंग से हाथ मिलाने से इनकार! भारत हुआ हैरान
इंग्लैंड में मौका गंवाया, दलीप ट्रॉफी में जड़ा तूफानी शतक!
बीड़ी सस्ती, सिगरेट महंगी! GST के नए फैसले से मचा हड़कंप, आखिर सरकार ने क्यों उठाया ऐसा कदम?
अभिजीत मजूमदार की हालत गंभीर, कोमा में पहुंचे सिंगर, AIIMS में चल रहा इलाज
दलीप ट्रॉफी में गायकवाड़ का शतक, चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब!
आईएनएस त्रिकंद ब्राइट स्टार 2025 अभ्यास के लिए अलेक्जेंड्रिया पहुंचा
जादुई गेंद से आंद्रे रसेल हैरान, क्लीन बोल्ड होकर रह गए दंग