असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ अभियान में सबसे आगे हैं। विभिन्न राज्यों में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों को पकड़कर उनके मूल देश वापस भेजा जा रहा है।
असम सरकार ने हाल ही में 24 बांग्लादेशियों को वापस उनके देश भेजा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी की जो वायरल हो गई।
उन्होंने कहा, अक्सर कुछ लोग अपना असली घर भूल जाते हैं और सीमा के इस पार भटक जाते हैं, लेकिन एक दयालु राष्ट्र होने के नाते, हम उन्हें पीछे धकेल देते हैं। आज 24 बांग्लादेशियों को पीछे धकेल दिया गया। शुभ यात्रा!
असम समझौते के अनुसार, 24 मार्च 1971 के बाद असम में प्रवेश करने वाले लोग अवैध नागरिक माने जाते हैं। यह मुद्दा असम में हमेशा से एक बड़ी समस्या रहा है, जिसे स्थानीय लोग अपने अस्तित्व के खतरे से जोड़कर देखते हैं।
वर्तमान में राज्य में मुसलमानों की आबादी 34 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जिसमें एक बड़ी संख्या अवैध बांग्लादेशी मुसलमानों की बताई जा रही है।
सरकार का आरोप है कि इन अवैध घुसपैठियों ने राज्य के जंगल, चरागाह और नदी-नालों पर कब्जा कर लिया है, जहां उन्होंने मस्जिद-मजार और मदरसे बना लिए हैं। इन गतिविधियों में कई राजनीतिक दलों, जमीयत और विभिन्न इस्लामिक संगठनों का सहयोग भी बताया जाता है।
स्थानीय असमी लोग मुस्लिमों की लगातार बढ़ रही संख्या से असहज महसूस कर रहे हैं और अवैध घुसपैठियों के साथ उनका तनाव लगातार बढ़ रहा है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को उनके मुल्क वापस भेजने की प्रक्रिया में तेजी आई है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर अवैध घुसपैठियों को हिरासत में लेकर उनके मूल देश डिपोर्ट करने को कहा है।
इस निर्देश के बाद दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और असम में बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों को ढूंढ-ढूंढकर उनके मूल देश में वापस भेजा जा रहा है।
बेचारे भटक गए थे, उन्हें उनकी राह दिखाई और उनके घर भेज दिया।
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 2, 2025
Often a certain section of people forget where there original home is and wander on this side of the border but being a gracious nation, we PUSH them BACK.
24 Bangladeshis have been PUSHED BACK today.
Happy journey! pic.twitter.com/UWgr3qmcj4
बाढ़ है अल्लाह की नेमत , बाल्टियों में जमा करो पानी: पाकिस्तानी मंत्री का अजीबो-गरीब बयान
Realme का नया धमाका: 7000mAh बैटरी, धांसू कैमरा, और मुफ्त ईयरबड्स!
37 साल बाद पंजाब में भीषण बाढ़, 30 मौतें, लाखों प्रभावित
कट्टे पर डिस्को : तेजस्वी के मरीन ड्राइव वाले वीडियो पर मांझी का तंज
अनंत अंबानी ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, दोस्त शिखर पहाड़िया भी साथ
पुतिन के सामने शहबाज का बयान: भारत-रूस रिश्तों का सम्मान, SCO में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत
दिल्ली में दिन दहाड़े अंधेरा: बारिश का रेड अलर्ट जारी!
Dream11 से नाता टूटने के बाद BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया की जर्सी पर दिखेगा नया नाम!
बाढ़ पीड़ित पंजाब के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान, AAP सांसद-विधायक देंगे एक महीने की सैलरी
भावुक हुए मोदी, फफक पड़े जायसवाल: बिहार में बीजेपी को मिला ब्रह्मास्त्र ?