भारत, रूस और चीन के मजबूत रिश्ते एक बार फिर SCO शिखर सम्मेलन में देखने को मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात पर दुनिया भर की निगाहें टिकी रहीं।
इस मुलाकात को अमेरिका ने गंभीरता से लिया है। रूस से तेल खरीद पर पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया था, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया था। लेकिन भारत ने झुकने से इनकार कर दिया था।
अब, शिखर सम्मेलन के बाद, ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत और टैरिफ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, बहुत कम लोग समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, जबकि वे हमारे साथ बहुत ज्यादा व्यापार करते हैं।
उन्होंने आगे कहा, वे हमें भारी मात्रा में सामान बेचते हैं, जो उनका सबसे बड़ा ग्राहक है, लेकिन हम उन्हें बहुत कम बेचते हैं। यह दशकों से पूरी तरह से एकतरफा रिश्ता रहा है।
ट्रंप ने भारत पर ऊंचे टैरिफ लगाने का आरोप लगाया, जिससे अमेरिकी व्यवसाय भारत में सामान नहीं बेच पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत अपना ज्यादातर तेल और सैन्य उत्पाद रूस से खरीदता है, अमेरिका से बहुत कम।
ट्रंप ने अंत में कहा कि अब भारत टैरिफ को पूरी तरह से कम करने की पेशकश कर रहा है, लेकिन अब देर हो चुकी है।
इससे पहले, भारत में अमेरिकी दूतावास ने भारत और अमेरिका के बीच स्थायी मित्रता की बात कही थी। दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी नई ऊंचाइयों को छू रही है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी दोनों देशों के लोगों के बीच स्थायी मैत्री को सहयोग का आधार बताया।
दरअसल, टैरिफ के मुद्दे पर न झुककर पीएम मोदी ने पुतिन और जिनपिंग के साथ अपनी ताकत दिखाई, जिससे अमेरिका बैकफुट पर आ गया है। अब विदेश मंत्री रूबियो मरहम लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) September 1, 2025
आईएनएस त्रिकंद ब्राइट स्टार 2025 अभ्यास के लिए अलेक्जेंड्रिया पहुंचा
दिल्ली में जल प्रलय : सचिवालय, ISBT जलमग्न, यमुना का रौद्र रूप
वनडे में बने 658 रन, बल्लेबाजों ने बरसाईं 87 बाउंड्री!
GST 2.0: 22 सितंबर से बदलेगा आपका बजट, जानिए क्या होगा सस्ता-महंगा!
इंदौर के अस्पताल में बड़ी लापरवाही: चूहों ने कुतरे दो नवजात शिशु, मचा हड़कंप
बंगाल विधानसभा में बवाल: TMC-BJP विधायकों में हाथापाई, मार्शलों ने किया बाहर!
बिहार बंद: नेताजी हुए हैंग , फिर याद आया आज तो बंद है!
शर्मनाक! स्कूल में शिक्षिका ने बच्चों से दबवाए पैर, वीडियो वायरल
क्या सस्ता, क्या महंगा? नए जीएसटी स्लैब से आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
बर्लिन में मौत बनकर दौड़ी BMW, स्कूल जा रहे 15 बच्चे रौंदे