भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक कार्यक्रम में एक महिला प्रशंसक के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद खेसारी लाल यादव को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
वायरल वीडियो में खेसारी लाल यादव महिला प्रशंसक की शारीरिक बनावट पर कथित तौर पर टिप्पणी करते हुए और उसे गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में खेसारी लाल यादव कहते हैं, ये बड़ी है के छोटी है? ये छोटी है, लेकिन इसका कुछ भी छोटा नहीं है। हाइट देखो, बाल देखो, बेचारी का चेहरा भी बड़ा है। इसके बाद वह उसे गले लगाने के लिए कहते है और बोलते हैं, आओ... आहा!
अभिनेता आगे कहते हैं, जिंदगी मिले तो खेसारी लाल यादव जैसी। जहां चाहता हूं, वहीं पकड़ लेता हूं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं और उनके व्यवहार को घटिया बता रहे हैं। कई यूजर्स तो खेसारी लाल यादव की तुलना पवन सिंह से कर रहे हैं।
इस वायरल वीडियो को लेकर खेसारी लाल यादव की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह घटना पवन सिंह के हालिया विवाद के बाद सामने आई है, जिसमें उन्हें लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी सह-कलाकार अंजलि राघव को गलत तरीके से छूते हुए देखा गया था। उस घटना के बाद अंजलि राघव ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया था। विवाद बढ़ने पर पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर अंजलि राघव से माफी मांगी थी, जिसे अंजलि ने स्वीकार कर लिया था।
*What Khesari Lal Yadav did with this girl is more shameless or similar to what Pawan Singh did. These so called Bhojouri superstars are so cheap. #PawanSingh #khesarilalyadav pic.twitter.com/C1ugsrN5mJ
— Avinash Choubey (@avinashchoubey) August 31, 2025
जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, संचालक को गोली मारी
पंचकूला में बच्चों से भरी कार पर गिरा पेड़, 6 घायल
एशिया कप 2025: भारत को पाकिस्तान से ज्यादा इस टीम से रहना होगा सावधान!
बेंगलुरु भगदड़: 3 महीने बाद विराट कोहली की चुप्पी टूटी, जिम्मेदारी का लिया संकल्प
किम जोंग उन के उठते ही, कुर्सी को टिशू पेपर से क्यों घिसने लगे उत्तरी कोरियाई अधिकारी?
GST परिषद का फैसला: दिवाली से पहले मोदी सरकार का तोहफा, AC, फ्रिज, टीवी, और कार समेत कई चीजें होंगी सस्ती
दिल्ली में दिन दहाड़े अंधेरा: बारिश का रेड अलर्ट जारी!
खजराना के गणेश जी का दिव्य स्वरूप: हीरे-मोती से सजे गणपति, पूरी करते हैं मनोकामनाएं
जयशंकर ने जर्मन मंत्री के समक्ष उठाया अरिहा शाह का मुद्दा, सांस्कृतिक अधिकारों की रक्षा पर जोर
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दांव: 5 को परिसीमन सुधार रैली, 20 लोकसभा सीटों की हक मारी का आरोप