एशिया कप 2025 से पहले रिंकू सिंह शानदार फॉर्म में हैं। यूपी टी20 लीग 2025 में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
मेरठ मेवरिक्स के कप्तान रिंकू ने शनिवार (30 अगस्त) को काशी रुद्रा के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में नाबाद 78 रन बनाए।
रिंकू सिंह ने 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 162.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत मेरठ ने 15.4 ओवर में 136 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और टीम को 7 विकेट से जीत मिली।
रिंकू सिंह ने बल्लेबाजी की शुरुआत धीमी गति से की। एक समय वे 28 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे थे।
रिंकू सिंह ने 33 गेंदों पर 25 रन बनाने के बाद गियर बदला और अगली 15 गेंदों में उन्होंने 53 रन बनाए। इन 15 गेंदों में उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े।
रिंकू ने अपनी पारी की आखिरी 9 गेंदों पर 5 छक्के और 2 चौके लगाए और 26 गेंद शेष रहते मैच खत्म कर दिया।
रिंकू ने 16वें ओवर में गेंदबाजी करने आए अटल बिहारी राय को लगातार 3 छक्के और 1 चौका जड़ा। इससे पहले शिवा सिंह को लगातार 2 छक्के और 1 चौका जड़ा था। आशीष यादव को तीन गेंदें डॉट खेलने के बाद दो चौके जड़े।
रिंकू ने 3 दिन पहले लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ 27 गेंदों पर 57 रन बनाए थे। उन्होंने गौड़ गोरखपुर लायंस के खिलाफ 48 गेंदों पर 108 रन ठोके थे।
टूर्नामेंट में रिंकू ने 59 के औसत और 170.52 की स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए हैं।
*Rinku’s Rockets™️🚀🚀🚀
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) August 31, 2025
Yet another match-winning special from our southpaw. 👊pic.twitter.com/Z2eifssDKY
पश्चिम बंगाल: 23 साल पहले 26 लाख वोटर्स के नाम कटे, बीजेपी ने ममता को याद दिलाई पुरानी बात
ऑपरेशन सिंदूर में धोखा देने वाले तुर्किये से पाक की सुरक्षा पर चर्चा!
दिल्ली के कारोबारियों को दीपावली का तोहफा, ₹1600 करोड़ का GST रिफंड जल्द
चीन ने माना भारत का लोहा, मोदी से मिलकर जिनपिंग बोले - साथ मिलकर रहना ज़रूरी!
एशिया कप से पहले रिंकू सिंह का तूफान, 19 छक्के और 21 चौके लगाकर बने रन मशीन
ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है मार्च फॉर ऑस्ट्रेलिया का सच?
अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी: TMC सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज
रामायण निर्माता रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का 84 वर्ष की आयु में निधन
मेरी GK वाली कोठी ढूंढ दो, 25 लाख दूंगा : सौरभ भारद्वाज की बीजेपी से मदद की गुहार
देखो फालतू बात मत करो... अबकी बार तेजस्वी सरकार सुनते ही रैली में भड़के तेजप्रताप, कार्यकर्ता को दी धमकी!