दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर ओणम का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के एक समूह के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया।
ओणम, जो दस दिनों तक चलने वाला एक भव्य उत्सव है, राजा महाबली की पौराणिक वापसी और केरल की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। इस वर्ष यह पर्व 26 अगस्त से 5 सितंबर तक मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ओणम सौहार्द, समृद्धि और कृतज्ञता का शाश्वत पर्व है। यह हृदय को आनंद और एकता के बंधन में जोड़ता है। मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में ओणम उत्सव की उल्लासपूर्ण झलक मिली। सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हर घर में शांति, समृद्धि और सुख लेकर आए।
सीएम रेखा गुप्ता ने केरल की पारंपरिक वेशभूषा में आए कलाकारों का स्वागत किया और उनके साथ खुशियां बांटी। कलाकारों ने भी मुख्यमंत्री के साथ पर्व मनाते हुए खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर, फूलों से सजे पुष्पकम बनाए गए थे और बच्चों ने केरल की पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ नृत्य का आनंद लिया।
अपने संबोधन में, रेखा गुप्ता ने कहा, ओणम एकता और समृद्धि का प्रतीक है। दिल्ली में सभी संस्कृतियों का सम्मान हमारी ताकत है। उन्होंने दिल्लीवासियों को ओणम की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
ओणम सौहार्द, समृद्धि और कृतज्ञता का शाश्वत पर्व है। एक ऐसा अवसर जो हृदय को आनंद और एकता के बंधन में जोड़ता है।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 31, 2025
आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में ओणम उत्सव की उल्लासपूर्ण झलक देखने को मिली।
सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व हर घर में शांति, समृद्धि और सुख लेकर आए।#Onam… pic.twitter.com/3BLJAmONXE
पुतिन-किम जोंग संग 26 देशों के नेता, अमेरिका तक मारक मिसाइलें और 80 हजार कबूतर: चीन का यादगार विजय दिवस
अमेरिका की अर्थव्यवस्था रसातल में! मूडीज ने दी मंदी की चेतावनी, बताई 2025 के अंत की तारीख
भारत में शरणार्थियों को बड़ी राहत: CAA के तहत प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी!
आग लगी कहीं और, धुआं निकला मुंह से! 8 साल के बच्चे का अनोखा टैलेंट वायरल
सब कुछ खोकर भी पिलाई चाय, हरभजन सिंह हुए भावुक
कभी 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड... तेजस्वी का मोदी पर तीखा हमला
ChatGPT ठप! यूजर्स को नहीं मिल रहे जवाब, एक्स पर शिकायतें
मुजफ्फरपुर में फिल्मी अंदाज में एनकाउंटर, पुलिस की जांबाजी कैमरे में कैद
कभी आंख मारकर दीवाना बनाने वाली नेशनल क्रश का ये हाल?
जमशेदपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में डकैती, संचालक को गोली मारी