कानपुर में यूपी टी20 लीग 2025 में जौनपुर के 20 वर्षीय आदर्श सिंह ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया है।
आदर्श सिंह, जो कानपुर सुपरस्टार्स के लिए खेलते हैं, ने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने पहले 35 गेंदों पर 38 रन बनाए।
फिर उन्होंने गेंदबाजों पर आक्रमण कर दिया और अगले 19 गेंदों में 10 छक्के जड़े।
आदर्श ने 54 गेंदों पर नाबाद 113 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 10 छक्के शामिल थे। उन्होंने अपनी पारी के दम पर कानपुर सुपरस्टार्स को काशी रूद्राज़ पर 128 रनों से जीत दिलाई।
जौनपुर के एक किसान के बेटे आदर्श सिंह क्रिकेट के प्रति समर्पित हैं और कानपुर में रहते हैं। उन्होंने 2023-24 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 7 मैचों में 238 रन बनाए थे।
आदर्श कहते हैं, रिंकू भैया की बैटिंग देखकर मजा आ गया। सुरेश रैना भैया ने शाबाशी दी, बहुत अच्छा लग रहा है।
यूपी क्रिकेट के मीडिया प्रभारी संजय कपूर का कहना है कि आदर्श में स्पेशल टैलेंट है और वह भविष्य में भारत के लिए खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श ने इस साल यह दूसरा शतक लगाया है।
*ANAX Player of the Match — the honour can only belong to Adarsh Singh for his exceptional century! The highest individual score of the season so far. #UPT20League #ANAXUPT20League #KhiladiYahanBantaHai #KSvsKR pic.twitter.com/dXRHpkuKgf
— UP T20 League (@t20uttarpradesh) August 27, 2025
वैष्णो देवी में कहर: भूस्खलन से 31 की मौत, राहत कार्य जारी
रील बनाते यूट्यूबर ओडिशा के झरने में बहा, पांच दिन से लापता
1 गेंद, 13 रन: संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन, एशिया कप से पहले मचा तहलका!
क्या गौरव खन्ना बन रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला की सस्ती कॉपी ? बिग बॉस के नए प्रोमो से मची खलबली
बिहार चुनाव 2025: स्टालिन के बिहार आते ही किसने दी खुली चुनौती?
हैदराबाद में सड़क पर छेड़खानी: युवक ने दिखाई हिम्मत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सेना के अफसर पर SpiceJet का बैन, क्या होगा एयरलाइन का बहिष्कार?
ट्रंप ने फिर गाया वही राग! भारत-पाक जंग रुकवाने का किया दावा, जानें इस बार क्या-क्या कहा?
मॉरीशस: जड़ें भारत से, लक्ष्य आर्थिक साझेदारी!
इतना टैरिफ लगाऊंगा कि सिर चकरा जाएगा : ट्रंप की धमकी भारत या पाकिस्तान को?