हिमाचल प्रदेश में मानसून ने तबाही मचाई है। ब्यास नदी उफान पर है और कुल्लू जिले के मनाली में बारिश कहर बरपा रही है। दुकानें बह गई हैं, इमारतें ढह गई हैं, रास्ते बंद हो गए हैं और मकान पानी में डूब गए हैं।
इस आपदा की चपेट में मनाली का प्रसिद्ध शेर-ए-पंजाब रेस्तरां भी आ गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस आइकॉनिक रेस्तरां का सिर्फ गेट वाला हिस्सा ही बचा है, पीछे का पूरा हिस्सा बाढ़ में बह गया है।
लगातार बारिश से मनाली में काफी नुकसान हुआ है। कई घर-दुकानें नदी में समा गए हैं।
शेर-ए-पंजाब रेस्तरां ब्यास नदी के किनारे पर बना हुआ था। मनाली घूमने आने वाले टूरिस्टों के बीच ये काफी प्रसिद्ध था। लेकिन इस बार मानसूनी आपदा की मार यह सह नहीं पाया। इसकी सिर्फ आगे वाली एक दीवार ही बची है, बाकी का पूरा हिस्सा बाढ़ की भेंट चढ़ गया है।
लगातार बारिश की वजह से ब्यास नदी उफान पर है। इसका रौद्र रूप दिल दहलाने वाला है। सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे वीडियो में बाढ़ का विनाशकारी रूप नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि लार्गी बांध से 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद मंगलवार को ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ गया था। इसकी वजह से नदी किनारे बनी कुछ इमारतें बाढ़ की चपेट में आ गईं। मंडी में ड्रोन से ली गईं तस्वीरों से पता चला कि शहर में लगातार बारिश के बाद जलस्तर बढ़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसूनी बारिश भारी तबाही मचा रही है। जान-माल दोनों का नुकसान हुआ है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के मुताबिक, 20 जून से बाढ़, भूस्खलन और बारिश से संबंधित घटनाओं में 310 लोगों की मौत हो चुकी है।
एसडीएमए के आंकड़ों के अनुसार, मंडी में 29, कांगड़ा में 30, चंबा में 14, किन्नौर में 14 और कुल्लू में 13 लोगों की मौत हुई है। डूबने की घटनाओं में कम से कम 33 लोगों की जान जा चुकी है। भूस्खलन और बाढ़ ने भी कम से कम 19 लोगों की जान ली है।
प्राकृतिक आपदा से राज्य में काफी नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सड़कों को 1.31 लाख करोड़ रुपये के नुकसान की रिपोर्ट दी है। जल शक्ति विभाग (जेएसवी) ने सिंचाई व जलापूर्ति के साधनों में 87,226 करोड़ रुपये के नुकसान की सूचना दी है। इसी तरह बिजली इन्फ्रास्ट्रक्चर को 13,946 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
इस तरह कुल मिलाकर सार्वजनिक संपत्ति को अनुमानित 2.45 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
*हिमाचल प्रदेश के मनाली में हो रही लागातार बारिश से काफी नुकसान हुआ है. कई घर-दुकानें नदी में समा गए हैं.#Manali | #Flood pic.twitter.com/B0K8VcXU1Q
— NDTV India (@ndtvindia) August 27, 2025
जनता दौड़ा-दौड़ा कर मारेगी : प्रशांत किशोर का NDA और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला
जेब में रखे फोन में लगी आग, बाल-बाल बचा सोता हुआ शख्स!
अमेरिकी एक्सपर्ट ने लाइव इंटरव्यू में ट्रंप को हिंदी में दी गाली
टैरिफ युद्ध: भारत-अमेरिका संबंधों पर पूर्व विदेश सचिव का बड़ा बयान
पलभर में मंजर बदला: सर्प से भिड़कर बंदर के बच्चे का ऐसा वार, देखने वाले रह गए दंग!
अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव, 5.4 तीव्रता से डोली धरती!
रेल पटरी पर सोती रहीं महिलाएं और बच्चा, ऊपर से गुजरी मालगाड़ी!
केसरिया रंग और मधुबनी पेंटिंग से सजी पटना मेट्रो! देखिए तस्वीरें
भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: पूर्व विदेश सचिव का चौंकाने वाला बयान
गणपति मूर्ति पर अंडे फेंकने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मंगवाई माफी