सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति, जिन्हें लोग चचा कह रहे हैं, एक ही सांस में 100 तक गिनती गिनने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में चचा कहते हैं, दोस्तों, एक ही सांस में 100 तक गिनती। फिर वे एक लंबी सांस लेते हैं और गिनती शुरू करते हैं।
शुरू में उनकी आवाज स्पष्ट है। 25 तक गिनती समझ में आती है, लेकिन उसके बाद आवाज अस्पष्ट होने लगती है। 50 पार करने के बाद तो यह लग रहा था कि वे बस 100 बोलने का इंतजार कर रहे हैं।
सांस रोके रखने के कारण उनकी हालत खराब हो जाती है। ऐसा लग रहा था कि कुछ और देर सांस रोकने पर उनकी तबीयत बिगड़ सकती है।
यह वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @Shanaya01786 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, रील के चक्कर में चाचा मरते-मरते बचे हैं।
खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, आखिर में इनकी शक्ल देखने लायक थी, वैसे हमारे देश में टैलेंट की कमी नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा, पागल न हो जाए। तीसरे यूजर ने लिखा, प्राण जाए पर रील न जाए। चौथे यूजर ने लिखा, रील के लिए कुछ भी करेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा, बस कर चचा, कहीं तेरी उल्टी गिनती न शुरू हो जाए।
रील के चक्कर चाचा मरते मरते बचे हैं...😂😂😂 pic.twitter.com/P6uW1nyo28
— Shanaya Khan (@Shanaya01786) August 26, 2025
ट्रंप के दावे: राहुल गांधी का हमला, मोदी ने 24 नहीं, 5 घंटे में युद्ध रोका!
Samsung Galaxy S23 में आ रही ग्रीन लाइन की दिक्कत, कंपनी करेगी मुफ्त में रिप्लेस
नवादा में दंपति की मॉब लिंचिंग: सिर मुंडवाया, पेशाब पिलाई, जूतों की माला पहनाई; पति की मौत
कोबरा ने काटा तो महिला को पकड़कर जहर निकलवाने लगे, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान!
लव यू शाह जी कहने वाली लड़की कौन? वायरल वीडियो से खुली पहचान
वीरेंद्र सहवाग: घर की मुर्गी दाल बराबर वाली बात अब बेटे को समझ आई!
बिहार चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री: राहुल गांधी ने रैली में किया जिक्र
बॉलीवुड सितारों के घर विराजे गणपति बप्पा! अंबानी से लेकर अनन्या पांडे तक, जश्न में डूबा फिल्म जगत
इतना टैरिफ लगा दूंगा कि आपका सिर चकरा जाएगा: ट्रंप का भारत-पाक संघर्ष में भूमिका का दावा
क्या बाढ़ में डूब गई ट्रेन? वायरल वीडियो का सच!