शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने मंगलवार को मुंबई में रामभद्राचार्य और प्रेमानंद महाराज के बीच चल रहे विवाद पर टिप्पणी की। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री पद को लेकर भी महत्वपूर्ण बयान दिया।
रामभद्राचार्य और प्रेमानंद विवाद पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि संतों में कोई विवाद नहीं है। संत नियमित रूप से चर्चा करते रहते हैं। यह तो रोजाना वाद-विवाद होता है। अगर सेना में जाते हैं, तो प्रतिदिन शस्त्र अभ्यास होता है, जिससे लड़ाई नहीं होती। यह हमारा अभ्यास है कि जब कोई विरोधी सामने आएगा, तो हम जवाब कैसे देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि अगर हम आपस में लड़कर अपने तर्कों की परीक्षा नहीं लेंगे, तो हम विरोधियों को जवाब नहीं दे पाएंगे। तरकश के तीरों की परीक्षा तो होनी ही है, यही युद्ध अभ्यास है। हमारे बीच समय-समय पर ऐसा होता रहता है, इसे विवाद नहीं माना जाना चाहिए।
इसके बाद उनसे राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जनता जिसे प्रधानमंत्री बनाती है, वही बनता है। राहुल और राजा नहीं बनते। जनता उसे ही प्रधानमंत्री बनाएगी जिसे वह सही समझेगी।
हाल ही में स्वामी रामभद्राचार्य ने संत प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने प्रेमानंद को बालक के समान बताते हुए कहा था कि उन्हें शास्त्रों का ज्ञान नहीं है। उन्होंने प्रेमानंद महाराज को उनके कहे श्लोकों का अर्थ बताने का चैलेंज भी दिया था।
इस चैलेंज पर अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सवाल किया कि क्या संस्कृत बोलना ही विद्वता है? फिलहाल रामभद्राचार्य ने इस मुद्दे पर नरमी अख्तियार कर ली है और प्रेमानंद को पुत्रवत बताया है।
Mumbai, Maharashtra: When asked why there is a war-like situation among Hindu saints, with everyone accusing each other, Swami Avimukteshwarananda Saraswati Maharaj says, There is no dispute among the sadhus. Sadhus keep discussing matters regularly. Here, debates happen every… pic.twitter.com/LCr2cNKn1q
— IANS (@ians_india) August 26, 2025
हिमंता सरकार का सख्त रुख: दंगाइयों का इलाज गोली , धुबरी में शूट एट साइट का आदेश!
पुष्पक विमान बनाम राइट ब्रदर्स: शिवराज के बयान पर बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जंग
सिटी मजिस्ट्रेट को धक्का, लाठी लेकर मारने दौड़ा दारोगा, वीडियो वायरल
पंजाब में चमत्कार! सेना ने ढहते मकान से बचाई जान, हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू
एशिया कप 2025: सूर्यकुमार की कप्तानी, फिटनेस अपडेट और भारत-पाक मुकाबला!
गिरफ्तार करना है तो कर लो : सौरभ भारद्वाज की ED को खुली चुनौती, करेंगे बड़ा खुलासा
OMG! एक गेंद में 20 रन! RCB के स्टार ने मचाया तहलका, फिर भी टीम हारी
पटना के अटल पथ पर बवाल: 2 लाख की डील, 2500 में बिके उपद्रवी!
और दो इन्हें चाबी! खंभे से टकराकर उड़े बाइक सवार बच्चों के होश
हिमाचल में हाईवे नदी में तब्दील, ब्यास ने टोल प्लाजा को किया जलमग्न