रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने को तैयार अमेरिका, भारत और पीएम मोदी का हुआ जिक्र
News Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्धविराम पर सहमत नहीं होते हैं, तो अमेरिका आर्थिक प्रतिबंध लगाने से पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप ने इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है।

ट्रंप ने कहा, हम युद्ध विराम चाहते हैं। हमारे पास आर्थिक प्रतिबंध हैं। मैं आर्थिक प्रतिबंधों की बात इसलिए कर रहा हूं क्योंकि हम विश्व युद्ध में नहीं उलझने वाले हैं।

व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के बाद ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा, मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर रहा था। मैंने उनसे पूछा कि आपके और पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा है?

ट्रंप ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच नफरत जबरदस्त है। यह बहुत लंबे समय से चल रहा है, कभी-कभी तो सैकड़ों वर्षों से अलग-अलग मुद्दों पर... मैंने उनसे कहा, मैं आपके साथ कोई व्यापारिक समझौता नहीं करना चाहता... आप लोग परमाणु युद्ध में उलझ जाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने पीएम मोदी से कहा, कल मुझे फिर से फोन करना, लेकिन हम आपके साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। ट्रंप ने धमकी भरे अंदाज में कहा, हम आप पर इतने ज़्यादा टैरिफ लगा देंगे कि आपका सिर घूम जाएगा... लगभग पांच घंटे के अंदर यह हो भी गया। अब शायद यह फिर से शुरू हो जाए... मुझे नहीं लगता। हालांकि, अगर ऐसा हुआ तो मैं इसे रोक दूंगा। हम ऐसी चीजें नहीं होने दे सकते।

अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के अंतिम हिस्से में भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव की तरफ संकेत मिल रहा था। उन्होंने लगभग 30 से अधिक मौकों पर दोनों देशों के बीच टकराव खत्म कराने का दावा किया है, जिसे भारत सिरे से खारिज कर चुका है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तवी नदी पर पुल टूटा, गाड़ियां धंसीं, भगदड़!

Story 1

बिहार चुनाव 2025: स्टालिन के बिहार आते ही किसने दी खुली चुनौती?

Story 1

टीम इंडिया से निराशा, 6 भारतीय खिलाड़ियों का ओमान से एशिया कप खेलने का फैसला!

Story 1

डोगेश भाई के आगे शेरनी भी हुई ढेर, वायरल वीडियो देख छूट जाएगी हंसी!

Story 1

जानलेवा स्टंट: तेज रफ्तार बाइक पर सीमेंट की बोरी खोलकर लोगों की जान खतरे में डाली!

Story 1

मनाली में बाढ़ का कहर: शेर-ए-पंजाब रेस्तरां बहा, सिर्फ गेट ही बचा!

Story 1

सूरजपुर: आइए रायपुर, हम कराएंगे इलाज , बघेल ने विशंभर यादव को दिया आश्वासन

Story 1

पटना के अटल पथ पर बवाल: 2 लाख की डील, 2500 में बिके उपद्रवी!

Story 1

मैं जिंदा हूं, मेरे 5 साथी कहां हैं पता नहीं : वैष्णो देवी में कुदरत का कहर, श्रद्धालु ने सुनाई आपबीती

Story 1

पूरा परिवार ही निकला चोर, कपड़े की दुकान में दिनदहाड़े की चोरी!