मुंबई: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने रामभद्राचार्य और प्रेमानंद महाराज के बीच चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी और साथ ही भारत के प्रधानमंत्री पद को लेकर भी बड़ा खुलासा किया।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जब यह पूछा गया कि हिंदू संतों में युद्ध जैसी स्थिति क्यों बनी हुई है और सब एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि संतों में कोई विवाद नहीं है।
उन्होंने कहा, संत नियमित रूप से चर्चा करते रहते हैं। यहां तो रोजाना वाद-विवाद होता है। यह हमारा अभ्यास है। जब कोई विरोधी सामने आएगा, तो हम जवाब कैसे देंगे? अगर हम आपस में लड़कर अपने तर्कों की परीक्षा नहीं लेंगे, तो हम विरोधियों को जवाब नहीं दे पाएंगे। तरकश के तीरों की परीक्षा तो होनी ही है, यही युद्ध अभ्यास है।
शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि संतों के बीच होने वाली चर्चाओं को विवाद नहीं माना जाना चाहिए। यह केवल अपने तर्कों को मजबूत करने और विरोधियों का सामना करने की तैयारी का एक तरीका है।
इस दौरान उनसे राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर भी सवाल पूछा गया। जवाब में शंकराचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का चुनाव जनता करती है।
उन्होंने कहा, जनता जिसे प्रधानमंत्री बनाती है, वही बनता है। राहुल और राजा नहीं बनते। जनता उसे ही प्रधानमंत्री बनाएगी जिसे वह सही समझेगी।
गौरतलब है कि हाल ही में स्वामी रामभद्राचार्य ने संत प्रेमानंद महाराज को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने प्रेमानंद को बालक के समान बताया था और उन्हें शास्त्रों का ज्ञान न होने का दावा किया था। उन्होंने प्रेमानंद महाराज को उनके कहे श्लोकों का अर्थ बताने का चैलेंज भी दिया था।
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने इस सवाल पर कहा कि क्या संस्कृत बोलना ही विद्वता है? इस मुद्दे पर रामभद्राचार्य ने नरमी अख्तियार कर ली है और प्रेमानंद को पुत्रवत बताया था।
Mumbai, Maharashtra: When asked why there is a war-like situation among Hindu saints, with everyone accusing each other, Swami Avimukteshwarananda Saraswati Maharaj says, There is no dispute among the sadhus. Sadhus keep discussing matters regularly. Here, debates happen every… pic.twitter.com/LCr2cNKn1q
— IANS (@ians_india) August 26, 2025
वैष्णो देवी मार्ग पर मौत का मंजर : 30 तक पहुंची मृतकों की संख्या
19 गेंद में 10 छक्के: वैभव सूर्यवंशी को मात देने वाले आदर्श सिंह का टी20 में तूफानी शतक!
रवि तेजा और श्रीलीला की मास जथारा की रिलीज स्थगित, जानिए क्या है कारण
इतना टैरिफ लगा दूंगा कि आपका सिर चकरा जाएगा: ट्रंप का भारत-पाक संघर्ष में भूमिका का दावा
हिमाचल में भूस्खलन का कहर, सड़कें बंद, मकान ढहे, बारिश का अलर्ट जारी!
घने जंगल में रहस्यमयी सांप झरना , जिसे देखकर डर से काँप उठते हैं लोग!
सांड का जानलेवा हमला, मसीहा बनकर आया शख्स!
इतने ज़्यादा टैरिफ़ लगा दूंगा कि सिर घूम जाएगा : ट्रंप की भारत को धमकी, बिगड़ेंगे और रिश्ते!
iPhone 17: लॉन्च की तारीख हुई पक्की, जानिए क्या होगा खास
बिहार में स्टालिन-तेजस्वी साथ दिखे, सम्राट चौधरी ने कहा - बिहारियों और सनातन को गाली देने वालों को लालू परिवार...