रेवंत रेड्डी के बिहार आगमन पर बवाल: प्रशांत किशोर ने कहा- लाठी-डंडों से भगा देंगे , बीजेपी भी हुई आगबबूला
News Image

बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दल प्रचार में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं, जो विभिन्न जिलों से गुजर रही है। इस यात्रा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी शामिल हुए, जिसके बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रेवंत रेड्डी के बिहार आने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग उन्हें लाठी-डंडों से दौड़ा देंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा, रेवंत रेड्डी बिहार के लिए कौन हैं? वे बिहार को गाली देने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने बिहार के लिए क्या किया है? उन्होंने बिहार के लोगों को गाली दी है और कहा है कि मज़दूरी करना बिहार के लोगों के DNA में है। अगर रेवंत रेड्डी किसी गांव में आ जाएं, तो लोग लाठी-डंडों से उसे दौड़ा देंगे। राहुल गांधी उन्हें मंच पर घुमा रहे हैं, ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है कि आप बिहार को गाली देने वाले व्यक्ति को मंच पर घुमा रहे हैं।

भाजपा भी इस मुद्दे पर भड़क उठी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी द्वारा रेवंत रेड्डी को वोटर अधिकार यात्रा में आमंत्रित करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को इसके लिए बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। रेवंत रेड्डी ने कहा था कि बिहार का डीएनए घटिया है। यात्रा में उनके साथ मौजूद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को भी माफी मांगनी चाहिए।

रेवंत रेड्डी का विरोध इसलिए हो रहा है क्योंकि उन्होंने कुछ समय पहले कथित तौर पर कहा था कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के अंदर एक बिहारी डीएनए है, जो तेलंगाना के डीएनए जैसी गुणवत्ता वाला नहीं है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

देश को बड़ा बनाने के लिए किसी नेता के भरोसे नहीं छोड़ सकते: मोहन भागवत

Story 1

बिहार: किसने चुराया भैंसों का निवाला, जनता नहीं भूली – पीएम मोदी के मंत्री का RJD पर वार

Story 1

इतने ज़्यादा टैरिफ़ लगा दूंगा कि सिर घूम जाएगा : ट्रंप की भारत को धमकी, बिगड़ेंगे और रिश्ते!

Story 1

सांड का जानलेवा हमला, मसीहा बनकर आया शख्स!

Story 1

हैदराबाद में सड़क पर छेड़खानी: युवक ने दिखाई हिम्मत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Story 1

कभी अमेरिका कभी पाकिस्तान, भारत पर राहुल गाँधी को नहीं ऐतबार!

Story 1

पंजाब में चमत्कार! सेना ने ढहते मकान से बचाई जान, हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

Story 1

पालघर में अपार्टमेंट ढहा, दो की मौत, कई घायल

Story 1

अगर लाशें गांवों में जातीं तो पूरा गुजरात जल जाता : सरदार तरलोचन सिंह ने बताया मोदी का साहसिक फैसला

Story 1

विश्वगुरु बनने के लिए ही डॉ. हेडगेवार ने की थी संघ की स्थापना: मोहन भागवत