जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने से हालात बिगड़ गए हैं। वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर एक बड़ा भूस्खलन हुआ है, जिसमें 5 श्रद्धालुओं की जान चली गई है और 14 घायल बताए जा रहे हैं।
भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना अर्धकुमारी के पास हुई, जहां बचाव कार्य जारी है। खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है।
अधिकारियों के अनुसार, रियासी जिले के त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर यह भूस्खलन मंगलवार दोपहर हुआ। इस हादसे के बाद मंदिर की तीर्थ यात्रा रोक दी गई है।
अर्द्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास दोपहर करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ। यह घटना मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर के रास्ते के लगभग आधे मार्ग पर हुई। हिमकोटि मार्ग पर यात्रा सुबह से ही स्थगित थी, लेकिन पुराने मार्ग पर यात्रा दोपहर 1.30 बजे तक जारी थी। मूसलाधार बारिश के कारण अधिकारियों ने अगले आदेश तक इस रास्ते से भी यात्रा स्थगित करने का फैसला किया।
इस बीच, डोडा में बादल फटने से तबी नदी उफान पर है। लगातार भारी बारिश के बाद जलाशयों में पानी भर जाने से चौथे तवी पुल के पास की सड़क बह गई है। डोडा में बारिश और बाढ़ में 4 लोगों की मौत की खबर है। कई इलाकों में आवासीय ढांचों और अन्य संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है।
जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है और बचाव एवं राहत अभियान जारी है। अधिकारियों ने लोगों, खासकर निचले और पहाड़ी इलाकों में रहने वालों से, सतर्क रहने का आग्रह किया है।
*#WATCH | J&K | The water level of the Chenab river touches Pul Doda, as it flows in spate in Doda following continuous heavy rainfall. https://t.co/RQD2zMDcOT pic.twitter.com/soGFwGhxvH
— ANI (@ANI) August 26, 2025
बुमराह की फिटनेस पर BCCI को चेतावनी, अकरम जैसा प्रभाव
बॉलीवुड सितारों के घर विराजे गणपति बप्पा! अंबानी से लेकर अनन्या पांडे तक, जश्न में डूबा फिल्म जगत
प्रेमी से झगड़े के बाद युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, बिजली के पोल पर चढ़कर मचाया हड़कंप
अमेरिकी टैरिफ: भारत पर 50% का असर, आगे क्या हैं चुनौतियां?
जूनियर हार्दिक पांड्या का धमाका! तूफानी शतक से दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे
अमेरिकी एक्सपर्ट ने लाइव इंटरव्यू में ट्रंप को हिंदी में दी गाली
असम राक्षसों की धरती : कांग्रेस की पूर्व योजना आयोग सदस्या सैयदा हमीद का विवादित बयान
कोबरा ने काटा तो महिला को पकड़कर जहर निकलवाने लगे, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान!
अरे ये क्या! रिश्तेदार बने लुटेरे, पैसे लुटाते ही मचा हाहाकार!
पंजाब में बारिश का कहर: बाढ़ में फंसे 400 छात्र-शिक्षक, सरकार पर फूटा गुस्सा