सचिन तेंदुलकर से लेकर गिल-पंत तक, पुजारा के संन्यास पर क्रिकेट जगत की प्रतिक्रिया!
News Image

चेतेश्वर पुजारा ने आज, रविवार, 24 अगस्त को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने अपने करियर से जुड़े हर व्यक्ति को धन्यवाद दिया और कहा कि वह संन्यास के बाद अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।

पुजारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन हैं। भारतीय टेस्ट टीम का यह खिलाड़ी बड़े से बड़े गेंदबाजों को भी अपने सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर देता था।

पुजारा के संन्यास पर क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से लेकर शुभमन गिल और ऋषभ पंत तक, सभी ने प्रतिक्रिया दी है।

सचिन तेंदुलकर ने चेतेश्वर पुजारा के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए पोस्ट में लिखा, आपको नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते देखना हमेशा आश्वस्त करने वाला होता था। आप अपने साथ हमेशा शांति, साहस और टेस्ट क्रिकेट के लिए खूब सारा प्यार लेकर आते थे। सचिन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2018-19 में खेली गई सीरीज को याद किया, जो भारत ने पुजारा के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से 2-1 से ऑस्ट्रेलिया में जीती थी।

ऋषभ पंत ने चेतेश्वर पुजारा के लिए अपने पोस्ट में उनके साथ खेली गई पारियों को याद किया। इसके साथ ही, पंत ने पुजारा के साथ डांस का वीडियो भी साझा किया।

हरभजन सिंह ने पुजारा को भारतीय क्रिकेट का हीरो बताया। उन्होंने लिखा कि चेतेश्वर पुजारा भारतीय क्रिकेट के नायक हैं। ये वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने टीम को हमेशा खुद से पहले रखा। इन्होंने टीम के लिए केवल 100 फीसदी ही नहीं दिया, बल्कि जितना कुछ कर सकते थे, वह किया।

युवराज सिंह ने चेतेश्वर पुजारा के संन्यास पर लिखा कि ये वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने हमेशा अपने दिमाग, शरीर और आत्मा को देश के लिए लगाया। उन्होंने पुजारा को शानदार करियर के लिए बधाई दी।

वीरेंद्र सहवाग ने पुजारा को शानदार करियर के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुजारा का धैर्य, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत हमेशा प्रेरणादायक रही और उन्हें उस पर गर्व होना चाहिए जो भी उन्होंने हासिल किया है। उन्होंने पुजारा को दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

शुभमन गिल ने चेतेश्वर पुजारा का फोटो शेयर करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए शुक्रिया कहा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भारत का सुदर्शन चक्र IADWS सफल, पाकिस्तान-चीन में मची खलबली

Story 1

चेतेश्वर पुजारा का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 2023 में खेला था अंतिम मैच

Story 1

प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल का राम भजन पर बेजोड़ डांस, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

ऑटोमोबाइल उद्योग में भारत की धाक: जापान को पछाड़ 22 लाख करोड़ के पार

Story 1

ओडिशा में झरने पर खौफनाक हादसा: यूट्यूबर पानी में बहा!

Story 1

मुझे कोई पछतावा नहीं : पत्नी को जिंदा जलाने के आरोपी का चौंकाने वाला बयान

Story 1

भारत का एयर डिफेंस हुआ और भी मजबूत: DRDO का IADWS परीक्षण सफल

Story 1

एशिया कप 2025: संन्यास से लौटे नवीन-उल-हक, राशिद खान को कमान!

Story 1

गुस्से में गजराज: हाथी ने सड़क पर पलटा मिनी ट्रक, दिया इंसानों को महत्वपूर्ण संदेश

Story 1

दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर महिलाओं में हाथापाई, वायरल हुआ वीडियो