जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीतिक स्थिति पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को बेमतलब की यात्राओं की नहीं, बल्कि बेरोजगारी खत्म करने की यात्रा की जरूरत है।
रविवार को सिवान में अपनी बिहार बदलाव यात्रा के दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा कि बिहार में असली समस्या बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार और चरमराती शिक्षा व्यवस्था है। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी इन मुद्दों पर क्यों चुप हैं?
बिहार में राहुल गांधी मोदी को गाली देंगे और मोदी राहुल गांधी को, लेकिन बताइए बिहार की सबसे बड़ी समस्या क्या है? किशोर ने पूछा। बेरोज़गारी, पलायन और भ्रष्टाचार पर कोई बात नहीं करता।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बिहार दौरे पर किशोर ने कहा कि इससे बिहार की स्थिति में कोई सुधार नहीं होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में बिहार की बात होनी चाहिए, चाहे कोई भी मुख्यमंत्री दौरा करे।
इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा पर भी किशोर ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बिहार में एक ही यात्रा की जरूरत है, बेरोजगारी खत्म करने की यात्रा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पीएम मोदी एक-दूसरे की आलोचना करते रहेंगे, लेकिन बिहार के युवाओं को यह जानना है कि उन्हें रोजगार कब मिलेगा और पलायन कब बंद होगा।
प्रशांत किशोर ने जोर देकर कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और रोजगार चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने जन सुराज पार्टी के रूप में एक नया विकल्प चुना है। उन्होंने दावा किया कि अब जनता बेवकूफ नहीं बनेगी।
(आरा में शिक्षिका मेरी टोप्पो के पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट से कटा, जिंदा इंसान हुए मृत घोषित)
*#WATCH | सिवान, बिहार: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन के आगामी बिहार दौरे पर कहा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री यदि बिहार आ रहे हैं तो इससे क्या बिहार की स्थिति सुधर जाएगी? बिहार में बिहार की बात होनी चाहिए... चाहें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री आएं… pic.twitter.com/RerWQNJRiu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2025
बाढ़ राहत के लिए बुजुर्ग महिला ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया अपना बटुआ
वो चमत्कारी नहीं, संस्कृत के एक श्लोक को समझा दें तो... प्रेमानंद महाराज को रामभद्राचार्य की खुली चुनौती
पंखे ने जोड़ी डोर: बिहार में पंखा ठीक करते हुए हुआ प्यार, रचाई शादी!
दिल्ली विधानसभा में अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन, अमित शाह ने किया उद्घाटन
तेजस्वी यादव पर तीसरी FIR दर्ज, दिल्ली में भी मामला
2010 में मिला पहला मौका: संन्यास पर चेतेश्वर पुजारा ने बताई असली वजह
गगनयान मिशन: इसरो का बड़ा कारनामा, पहला एयर-ड्रॉप परीक्षण सफल, अंतरिक्ष में बड़ी छलांग की तैयारी
पूजा पाल की हत्या की आशंका पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया: समझ से परे है ये सब
मार देंगे BJP वाले, जेल जाएंगे हम लोग - पूजा पाल के आरोपों पर अखिलेश का पलटवार
पुजारा के संन्यास पर गमभीर की प्रतिक्रिया - तूफानों में डटे रहे , जाफर और भोगले ने सराहा सच्चा योद्धा