राहुल गांधी को किस करने पहुंचे समर्थक को SPG ने मारा मुक्का, वोटर अधिकार यात्रा में सुरक्षा में चूक
News Image

पूर्णिया: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चल रही वोटर अधिकार यात्रा रविवार को अपने आठवें दिन पूर्णिया से फिर शुरू हुई। इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। पूर्णिया में राहुल और तेजस्वी का भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा की शुरुआत में राहुल गांधी बुलेट मोटरसाइकिल चलाते नजर आए। उन्होंने करीब दो किलोमीटर तक बाइक चलाई, जिस पर उनके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। तेजस्वी यादव भी अपने सुरक्षाकर्मी के साथ दूसरी बुलेट पर सवार थे।

पूर्णिया से अररिया जाते समय राहुल गांधी ने जलालगढ़ ब्लॉक में एक ढाबे पर रुककर चाय भी पी और करीब 20 मिनट तक समर्थकों से बातचीत की।

रोड शो के दौरान एक अप्रत्याशित घटना घटी। राहुल गांधी मोटरसाइकिल पर आगे बढ़ रहे थे कि अचानक एक समर्थक उनके बहुत करीब पहुंच गया और उन्हें किस कर लिया।

तत्काल हरकत में आते हुए SPG सुरक्षाकर्मियों ने युवक को जोरदार घूंसा मारकर किनारे कर दिया। इसके बाद SPG ने युवक को पकड़ लिया। इसे राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा अब विपक्ष की एकता का मंच बनती दिख रही है।

इस 16 दिवसीय यात्रा में देशभर के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है, जो इसे पटना में 1 सितंबर को होने वाले भव्य समापन तक और प्रभावशाली बनाएंगे।

आने वाले दिनों में इस यात्रा में राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन (INDI Alliance) के अन्य बड़े नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन 27 अगस्त को इस यात्रा में शामिल होंगे, जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 30 अगस्त को इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

वोटर अधिकार यात्रा के बीच तेजस्वी यादव की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं, क्योंकि यूपी-महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अब भारत से पंगा लेना पड़ेगा महंगा! DRDO ने IADWS का किया सफल परीक्षण - दुश्मनों की उड़ जाएगी नींद

Story 1

शुभमन गिल चोटिल, एशिया कप से बाहर; नए कप्तान और उपकप्तान घोषित!

Story 1

क्यों पुजारा जैसे क्रिकेटर को नसीब नहीं हुआ फेयरवेल मैच? सोशल मीडिया पर लेना पड़ा संन्यास

Story 1

राजस्थान में मॉनसून का कहर, सेना ने संभाला मोर्चा!

Story 1

पुजारा के बाद ये 3 भारतीय खिलाड़ी भी लेंगे संन्यास! कोच गंभीर ने किया मजबूर?

Story 1

हीरोइन की नाभि पर फ्रूट सलाद! डेजी शाह ने कन्नड़ इंडस्ट्री को लेकर क्यों कही ऐसी बात?

Story 1

जब तूफान आया, तब... पुजारा के संन्यास पर गंभीर-गिल ने यूं कहा थैंक्यू

Story 1

VIDEO: खतरे में पुल! सैलाब से झुका ब्रिज, अटकी लोगों की सांसें

Story 1

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में कूपर कोनोली ने रचा इतिहास, बने 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले स्पिनर

Story 1

ढाई साल की ट्रेनिंग ढाई महीने में! रक्षा मंत्री ने की ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की जमकर तारीफ