राहुल गांधी पर रिजिजू का गंभीर आरोप: खालिस्तानी और वामपंथी ताकतों के साथ मिलकर देश को कर रहे कमजोर!
News Image

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। एक पॉडकास्ट में रिजिजू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी खतरनाक रास्ते पर चल रहे हैं और कांग्रेस की राजनीति देश को कमजोर कर रही है।

रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष जॉर्ज सोरोस और खालिस्तानी ताकतों के इशारे पर विपक्षी साजिशों में शामिल है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी बहुत खतरनाक ट्रैक पर चल रहे हैं और उनका राजनीतिक रुख देशहित के खिलाफ है।

रिजिजू ने दावा किया कि अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने भारत सरकार को अस्थिर करने के लिए एक ट्रिलियन डॉलर रखे हैं।

रिजिजू ने आरोप लगाया कि कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य देशों में बैठे खालिस्तानी समूह तथा वामपंथी संगठन भारत विरोधी साजिशें रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इन ताकतों के साथ मिलकर देश को कमजोर कर रहे हैं।

रिजिजू ने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाती, तब वह भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर सरकार और संस्थानों पर हमला करती है। वह जनता का विश्वास कमजोर करने के लिए न्यायपालिका और चुनाव आयोग को निशाना बनाती है।

राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर हमला करते हुए रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस सांसद भी उनके बयानों से असहज रहते हैं। “राहुल गांधी कुछ भी बोलते हैं, उनके सारे सांसद डर जाते हैं। उन्हें डर रहता है कि कोई बेसिर-पैर की बात कह देंगे और पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा।”

रिजिजू ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष मजबूत होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस अपनी बुनियादी जिम्मेदारी भी नहीं निभा पा रही।

राहुल गांधी के पुराने बयानों पर निशाना साधते हुए रिजिजू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें पीएम को चोर कहने और राफेल सौदे को लेकर भ्रामक टिप्पणी करने पर फटकार लगाई थी। उन्हें भारतीय की तरह बोलना चाहिए। मैं उन्हें सुधारने वाला कौन हूं, वह सुनेंगे भी नहीं।

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रिजिजू के राहुल गांधी पर लगाए आरोप पर तुरंत पलटवार किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा, किरन रिजिजू कांग्रेस छोड़कर भाजपा में मलाई खाने गए हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि चीन ने अरुणाचल में गांव कैसे बना लिया।’

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हमेशा देश के लिए दिल, दिमाग और शरीर झोंक दिया! चिंटू के संन्यास पर साथियों ने क्या कहा?

Story 1

सरकारी खजाने से लंदन यात्रा: पूर्व श्रीलंकाई राष्ट्रपति विक्रमसिंघे गिरफ्तार, थरूर ने जताई चिंता

Story 1

जब तूफान आया, पुजारा डटे रहे: गंभीर की भावुक विदाई, पोस्ट वायरल

Story 1

राहुल गांधी की पप्पू यादव संग ठिठोली: पेट और वजन थोड़ा कम करिए!

Story 1

झारखंड: पूर्व CM चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट, रिम्स-2 जमीन पर हल चलाने का था विरोध

Story 1

चमोली में सीएम धामी का मरहम: आपदा पीड़ितों को ढांढस बंधाया, हर संभव मदद का वादा

Story 1

चेतेश्वर पुजारा का क्रिकेट से संन्यास, बीसीसीआई से मिलेगी मोटी पेंशन!

Story 1

देर रात पुल पर खड़ी लड़की, लोगों की समझदारी से बची जान

Story 1

नूरपुर में फोरलेन किनारे हाईटेंशन लाइन का टॉवर गिरने की कगार पर, दहशत में लोग!

Story 1

हिमाचल में कुदरत का कहर: बादल फटने से तबाही, नदियां उफान पर, 300 से ज्यादा की मौत!