लालू यादव के पिंडदान वाले बयान पर बिहार में सियासी घमासान!
News Image

बिहार में लालू यादव के एक विवादित बयान के बाद सियासी घमासान मच गया है। लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गयाजी में हुई रैली को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिस पर कड़ी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

लालू यादव ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, प्रधानमंत्री गयाजी आए हैं जदयू की पिंडदान करने। इस बयान को लेकर एनडीए नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव हमेशा से ही ऐसी भाषा का प्रयोग करते रहे हैं। उन्होंने 15 साल तक बिहार में जंगल राज कायम किया। मांझी ने कहा कि अब लोग शिक्षित और जागरूक हो गए हैं, इसलिए ऐसे बयानों से कोई भ्रमित नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास कर रही है और जनता एनडीए के साथ है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी लालू यादव की टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने कहा कि पिंडदान जैसे शब्दों का इस्तेमाल मुख्यमंत्री के लिए करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि लालू यादव और उनकी पार्टी जातिवाद, क्षेत्रवाद और संप्रदायिकता की राजनीति करते हैं, जबकि एनडीए सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। पासवान ने कहा कि जिन लोगों ने समाज को बांटने की राजनीति की है, उन्होंने ही बिहार और देश को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

46 वर्षीय इमरान ताहिर का धमाका, 5 विकेट लेकर बनाया विश्व रिकॉर्ड!

Story 1

तोप से उड़ाए चाचा, अब सैनिकों की मौत पर बिलख-बिलख कर रोया कसाई तानाशाह!

Story 1

RIMS-2 के विरोध में वायरल हुआ आंदोलन गीत, हल जोतो, रोपा रोपो से पहले गरमाया नगड़ी

Story 1

1000 फीट की ऊंचाई पर मौत से खेल! सांसें थाम देगा यह वीडियो

Story 1

रोहित-विराट के फेयरवेल की चिंता न करें, वे फिट और अच्छा खेल रहे: राजीव शुक्ला

Story 1

मुंबई की ट्रैफिक में फंसे रोहित शर्मा, फैन को देख किया दिल जीतने वाला काम

Story 1

दिग्गज कम्युनिस्ट नेता सुरवरम सुधाकर रेड्डी का 83 वर्ष की उम्र में निधन

Story 1

मुंबई में कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक असलम शेख पुलिस हिरासत में

Story 1

एशिया कप 2025: कौन बनेगा विजेता? पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी

Story 1

बर्बरता की सारी हदें पार! पति ने मां के साथ मिलकर पत्नी को जिंदा जलाया, हैवानियत का खौफनाक मामला सामने आया