उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक बड़े व्यापारी परिवार के घर में काम करने वाली महिला ने रसोई में रखे बर्तनों पर पेशाब छिड़क दिया। यह अमानवीय और घिनौनी हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह महिला पिछले दस सालों से इस परिवार के घर पर काम कर रही थी। परिवार को उस पर पूरा भरोसा था। हालांकि, घर की महिला सदस्य को कुछ समय से उसका व्यवहार अजीब लग रहा था। संदेह बढ़ने पर रसोई और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए।
एक दोपहर जब महिला बर्तन धो रही थी, तब कैमरे में कैद हुआ दृश्य देखकर परिवार दंग रह गया। वीडियो में महिला पहले एक गिलास में पेशाब करती है और फिर उसी पेशाब को रसोई में रखे बर्तनों पर छिड़क देती है।
परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।
शाम को जब महिला दोबारा काम पर आई तो परिवार ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपनी गलती मान ली है लेकिन उसने यह क्यों किया, इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।
पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में महिला का चालान किया है, क्योंकि पीड़ित परिवार ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*घरेलू महिला नौकरानी ने रसोई में बर्तनों पर छिड़क रही थी पेशाब---CCTV में कैद हुई ये घिनौनी हरकत तब पुलिस ने लिया हिरासत में, ऐसा क्यों किया ये बताने से किया इंकार...
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) August 21, 2025
वायरल वीडियो बिजनौर जिला, उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है... pic.twitter.com/Q21XRmoeKp
चलती ट्रेन से उतरी महिला, गिरने ही वाली थी कि देवदूत बनकर आया शख्स!
जानलेवा खेल! बच्चे ने सांप को मुंह से दबाकर पकड़ा, फिर लगा खेलने
गड्ढे ने ली जान! स्कूटी सवार कार के नीचे, किसकी गलती?
गाजीपुर में विधायक से भिड़े डॉक्टर, बोले - नौकरी रहे या न रहे, यह सब नहीं सुन सकता!
एक लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया मुठभेड़ में ढेर
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर शर्मनाक हरकत: पिता ने बच्चे को पटरियों पर कराया टॉयलेट, वीडियो वायरल
दिल्ली CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर हंगामा, आरोपी हिरासत में
अमेरिका में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी!
बिहार RJD में भूचाल! पीएम मोदी की रैली में दो विधायकों की एंट्री
एल्विश यादव के घर फायरिंग करने वाला शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार