हरिद्वार जिले के जगजीतपुर इलाके में गुरुवार दोपहर चार जंगली हाथियों का झुंड घुस गया। यह घटना आबादी वाले क्षेत्र में हुई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
हाथियों को अचानक देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों ने कई खेतों में घुसकर फसलों को रौंद डाला। धान और गन्ने की खड़ी फसलें देखते ही देखते बर्बाद हो गईं।
हाथियों के घूमने का वीडियो लोगों ने मोबाइल से बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड करीब आधे घंटे तक इलाके में घूमता रहा। इससे मक्की और धान की फसल को भारी नुकसान हुआ। ग्रामीण दूर से शोर मचाते रहे, लेकिन हाथी बेखौफ होकर इधर-उधर घूमते रहे।
वीडियो में हाथियों को खेतों में घूमते और फसल बर्बाद करते हुए साफ देखा जा सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की जा रही है।
*#Watch: हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। चार जंगली हाथियों का झुंड दिनदहाड़े आबादी वाले इलाके में घुस गया और कई खेतों की फसलें रौंद दी। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।#Haridwar #Elephants pic.twitter.com/uMgZmV6iFg
— Hindustan (@Live_Hindustan) August 21, 2025
श्री गणेश करते हैं! सुदर्शन चक्र का भी जिक्र; जब हिंदी में PC करने लगे रूसी राजनयिक
कुत्तों पर फैसले से भड़का गुस्सा, CM रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले की मां का वायरल बयान
कीड़े-मकोड़ों की तरह जलकर राख हुए 71 मुसलमान!
CM रेखा गुप्ता का ऐलान: अब हर विधानसभा में होगी जनसुनवाई!
लंदन में तिरंगे के लिए भिड़ीं भारतीय लड़कियां, पाकिस्तानी हुए बेदम!
32,000 करोड़ का कारोबार: 65 करोड़ भारतीय हर दिन 1 लाख साल के बराबर गेमिंग में बर्बाद कर रहे हैं
कुर्सी का मोह छोड़ने को तैयार नहीं! 130वें संशोधन बिल पर अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
अभ्युदय 2025: कुमार विश्वास और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लगाया 1111वां पौधा, कर्मवीर में 100 साल की सुर्खियां
सीएम रेखा गुप्ता पर हमले में AAP कनेक्शन? BJP के सवाल पर आप का करारा जवाब
5000 किलोमीटर रेंज वाली अग्नि-5 का सफल परीक्षण, आसमान में बना सांप !