विनोद कांबली की सेहत को लेकर चिंताजनक खबर, भाई ने बताई हालत
News Image

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। अत्यधिक नशे के कारण उनकी ऐसी स्थिति हो गई है। वे काफी समय तक अस्पताल में भी भर्ती रहे थे।

अब उनके भाई वीरेंद्र कांबली ने विनोद की सेहत पर चिंताजनक अपडेट दिया है। फिलहाल विनोद कांबली अपने घर पर ही बीमारियों से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

विक्की लालवानी के शो पर विनोद कांबली की सेहत पर अपडेट देते हुए उनके भाई वीरेंद्र ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है और वे घर पर ही हैं। उनका इलाज चल रहा है। उन्हें बोलने में भी दिक्कत हो रही है। उन्हें ठीक होने में समय लगेगा। वे चैंपियन हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि वे जल्द दौड़ना, चलना शुरू कर देंगे। उम्मीद करता हूं कि आप उन्हें जल्द मैदान पर देख पाएंगे। इसके अलावा वीरेंद्र ने सभी से विनोद कांबली के ठीक होने की प्रार्थना भी करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि उनके पूरे शरीर का चेकअप हुआ और उन्होंने 10 दिन का रिहैब भी किया। ब्रेन और यूरिन टेस्ट के परिणाम ठीक थे। हालांकि वे चल नहीं सकते, जिसके चलते उनकी फिजियोथेरेपी कराने की सलाह मिली है। अभी भी वे बोलते हुए लड़खड़ाते हैं।

विनोद कांबली की क्रिकेट में शुरुआत काफी शानदार रही थी, एक समय पर उनको सचिन से भी अच्छा बल्लेबाज माना जाने लगा था, लेकिन उनकी बुरी आदतों और अनुशासनहीनता ने सब छीन लिया। विनोद कांबली ने टीम इंडिया के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले थे।

17 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए विनोद कांबली ने 1084 रन बनाए थे, जिसमें 3 अर्धशतक, 4 शतक और 2 दोहरे शतक शामिल थे। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 2477 रन बनाए थे, जिसमें 14 अर्धशतक और 2 शतक लगाए थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मालिक की पिटाई से नाराज़ गधे ने लिया ऐसा बदला, चीखने-चिल्लाने लगा शख्स!

Story 1

डीएम ने भिखारी के आगे जोड़े हाथ, कहा - बाबा, भीख मत मांगो

Story 1

सिंगरौली से गढ़चिरौली तक मचा हाहाकार: बारिश से तबाही, कहीं डूबे घर तो कहीं बहे लोग

Story 1

ये इंसान है या चलता-फिरता लट्टू? ताबड़तोड़ डांस देख उड़े लोगों के होश

Story 1

दिल्ली के CMs पर खतरा! रेखा गुप्ता पर हमला, केजरीवाल का थप्पड़ कांड फिर चर्चा में

Story 1

लंदन में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ उगला जहर: उप-प्रधानमंत्री डार ने दी खुली धमकी

Story 1

श्री गणेश करते हैं! सुदर्शन चक्र का भी जिक्र; जब हिंदी में PC करने लगे रूसी राजनयिक

Story 1

तेजस्वी का बड़ा दावा! नीतीश और चंद्रबाबू के लिए लाया गया काला कानून

Story 1

खुद ही चाय बनाने लगे मुख्यमंत्री धामी!

Story 1

आज़ादी के दिन, देशभक्ति भूले शिक्षक, लगवाए नेताजी के नारे!