राजधानी दिल्ली एक बार फिर बाढ़ की चपेट में है। यमुना बाजार जैसे निचले रिहायशी इलाकों में पानी घुटनों तक भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं सुनीं। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.48 मीटर को पार कर गया है, जिसके चलते यमुना बाजार के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गलियों में पानी भरने से लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। कई परिवार अपने जरूरी सामान को छतों पर ले जाकर शरण लेने को मजबूर हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना बाजार के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बात भी की।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, स्थिति नियंत्रण में है। सुबह यमुना का जलस्तर 206 मीटर के करीब था, लेकिन यह अभी उस निशान को पार नहीं कर पाया है। पानी एक-दो दिन में कम हो जाएगा। हम प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। दिल्ली में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है।
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा पानी दिल्ली के लिए मुसीबत का सबब बना है। हाल ही में बैराज के सभी 18 फाटकों को खोल दिया गया, जिसके बाद यमुना में पानी का प्रवाह 1 लाख क्यूसेक को पार कर गया। इस वजह से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
दिल्ली सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम कर रहा है। मोटर बोट, गोताखोर और मेडिकल टीमें अलर्ट पर हैं। यमुना खादर जैसे संवेदनशील इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी है।
पिछले साल की बाढ़ के अनुभव को देखते हुए प्रशासन ने इस बार पहले से ही राहत शिविरों की व्यवस्था शुरू कर दी है।
VIDEO | Delhi: CM Rekha Gupta (@gupta_rekha) visits Yamuna Bazar to review flood management and preparedness measures.#Delhi
— Press Trust of India (@PTI_News) August 19, 2025
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ol55vFsw57
वनडे वर्ल्ड कप टीम घोषित: युवा शैफाली बाहर, रेणुका की वापसी, नए चेहरों को मौका!
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में हादसा, पुलिसकर्मी घायल
5200mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ आया नया 5G स्मार्टफोन, कीमत 15 हजार से भी कम!
आमिर ने बिग बॉस में जाने से रोका, ड्रग्स देकर किया पागल: फैसल खान का सनसनीखेज़ आरोप
ऑपरेशन सिंदूर की मार: कराची छोड़कर भागे पाकिस्तानी युद्धपोत, ग्वादर में ली शरण!
मतदाता अधिकार यात्रा: राहुल-तेजस्वी का औरंगाबाद की ओर रुख, यात्रा में हुई चूक!
एशिया कप 2025 और वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान
रोमन रेंस की WWE में तूफानी वापसी, स्पीयर और सुपरमैन पंच से दुश्मनों को किया बेहाल!
बिहार वोटर लिस्ट: SIR के बाद किनके नाम कटे, बूथ पर करें चेक!
इंसानियत शर्मसार! तड़पती रही युवती, लूटता रहा दरिंदा