ये क्या! पुतिन को लेकर ट्रंप की फुसफुसाहट, गलती से ऑन माइक, वीडियो वायरल
News Image

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत की। लेकिन, बैठक शुरू होने से पहले ही ट्रंप का माइक गलती से चालू रह गया और उन्होंने पुतिन के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिससे सभी हैरान रह गए।

दरअसल, बैठक शुरू होने से पहले ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कान में कुछ फुसफुसाया। माइक चालू होने के कारण ट्रंप की बात सभी ने सुन ली। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की समेत सात यूरोपीय देशों के नेता व्हाइट हाउस पहुंचे। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, फिनलैंड की राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, यूरोपीय यूनियन की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन और नाटो के महासचिव मार्क रूट मौजूद थे।

यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक शुरू होने से पहले ट्रंप और मैक्रों एक साथ खड़े थे। तभी ट्रंप ने पुतिन के विषय में बात करते हुए मैक्रों के कान में फुसफुसाते हुए कहा - मुझे लगता है वो (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) डील करना चाहते हैं। वो मेरे लिए यह डील करना चाहते हैं। क्या आप इसका मतलब समझते हैं? यह सुनने में अजीब लग रहा है ना?

ट्रंप का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ट्रंप और मैक्रों के बीच की यह बात वहां मौजूद सभी लोगों ने सुन ली। ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को जल्द खत्म करवाने का फैसला किया है।

यूरोपीय नेताओं के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते की संभावना को लेकर हर कोई बहुत खुश है।

ट्रंप से मुलाकात के बाद जेलेंस्की भी पुतिन के साथ बैठक करने को राजी हो गए हैं। जल्द ही रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन और जेलेंस्की की पहली मुलाकात होगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एशिया कप 2025: बुमराह, भुवनेश्वर, कोहली, रैना, धोनी... दिग्गज ने चुनी सर्वश्रेष्ठ 11, इन खिलाड़ियों को मिली जगह!

Story 1

ट्रंप नोबेल पुरस्कार के लिए इतने बेताब क्यों? ये हैं 5 बड़े कारण

Story 1

संसद में मंत्री का हास्यपूर्ण जवाब: मैं अंतरिक्ष में खड़ा हूं, आप मुझ तक नहीं पहुंच सकते!

Story 1

बिहार वोटर लिस्ट: SIR के बाद किनके नाम कटे, बूथ पर करें चेक!

Story 1

सिर्फ 1 मिनट में FASTag एनुअल पास एक्टिवेट! गडकरी ने बताया आसान तरीका

Story 1

उपराष्ट्रपति चुनाव: राधाकृष्णन को चुनौती देने के लिए तिरुचि शिवा का नाम चर्चा में!

Story 1

ब्रिटेन में बुजुर्ग सिखों पर हमला: पगड़ी उतारी, वीडियो से आक्रोश

Story 1

आज होंगे दो बड़े ऐलान: एशिया कप और विश्व कप के लिए टीम इंडिया का चयन, कुछ खिलाड़ियों को लग सकता है झटका!

Story 1

रेस्तरां में दूसरी लड़की संग बॉयफ्रेंड को देख गर्लफ्रेंड का फूटा गुस्सा, जमकर हुई हाथापाई!

Story 1

महाराष्ट्र में 70 लाख नए मतदाता: चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला!