मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। मौसम विभाग ने मुंबई सहित राज्य के 7 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
हालात को देखते हुए मुंबई के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बीएमसी ने लोगों से जरूरी काम न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
मुंबई के अंधेरी इलाके में वीरा देसाई रोड पर घुटनों तक पानी भर गया है। सोमवार रात से हो रही तेज बारिश के कारण जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में भारी बारिश के कारण 200 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू सेना कर रही है। भारतीय सेना की सुदर्शन चक्र कोर ने बचाव कार्य शुरू किया है।
लगातार बारिश और बांधों के जलस्तर में वृद्धि के कारण रावन, भसवड़ी, हासनाळ पीएमयू और भिंगोली ये चार गांव जलमग्न हो गए हैं। बचाव दल नागरिकों को सुरक्षित निकालने में जुटा है।
भारी बारिश के कारण मुंबई के अंधेरी सबवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। नवी मुंबई और विरार इलाकों में भी जगह-जगह जलभराव हो गया है।
इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मुंबई में भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे तक जाने वाले कई मार्गों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम है। विमानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है। यात्रियों को सामान्य समय से थोड़ा जल्दी एयरपोर्ट के लिए रवाना होने और फ्लाइट की ताजा स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: शहर में लगातार भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। pic.twitter.com/qQX7u4rJwv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
एशिया कप 2025: श्रेयस अय्यर को टीम में न लेने पर अजीत आगरकर का जवाब, यह न उनकी, न हमारी गलती!
मुंबई में बारिश का कहर: मोनोरेल बीच रास्ते में अटकी, क्रेन से निकाले गए यात्री
लालबागचा राजा: मिल मजदूरों की प्रार्थना से नवसाचा गणपति बनने की कहानी
मुझे यकीन नहीं हो रहा, मुझे यह बहुत पसंद है! काले सूट में जेलेंस्की के व्हाइट हाउस पहुंचने पर ट्रंप का रिएक्शन
रेस्तरां में दूसरी लड़की संग बॉयफ्रेंड को देख गर्लफ्रेंड का फूटा गुस्सा, जमकर हुई हाथापाई!
वांग यी ने की पीएम मोदी से मुलाकात, SCO बैठक का बेसब्री से इंतजार
हर घर तिरंगा अभियान में करोड़ों का घोटाला, AAP का दिल्ली सरकार पर आरोप
उभरते बाजार से वैश्विक शक्ति: भारत की जीडीपी में ऐतिहासिक उछाल!
एसडीएम ऑफिस में लिफाफा कांड: वीडियो वायरल, हुआ एक्शन!
अंतरिक्ष से लौटे शुभांशु को पीएम मोदी ने लगाया गले, दिखाई खास तस्वीर!