ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। Axiom-4 स्पेस मिशन में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से लौटने के बाद शुभांशु शुक्ला पहली बार पीएम मोदी से मिले।
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने शुभांशु को गले लगाया। शुभांशु ने भी पीएम को अपनी अंतरिक्ष यात्रा से जुड़ी तस्वीरें दिखाईं।
इस मुलाकात में मिशन और अंतरिक्ष से जुड़े कई मुद्दों पर बात हुई। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक पायलट हैं, जिन्होंने हाल ही में ISS का दौरा किया था।
यह दौरा Axiom-4 स्पेस मिशन का हिस्सा था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर अपने अनुभव साझा किए।
प्रधानमंत्री मोदी अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर हमेशा उत्साहित रहते हैं। उन्होंने शुभांशु शुक्ला से मिलकर इस मिशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अंतरिक्ष में भारत की तरक्की पर भी बात की।
रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुभांशु शुक्ला का जोरदार स्वागत हुआ। दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने किया।
सोमवार को संसद में शुभांशु के ऐतिहासिक मिशन पर विशेष चर्चा हुई।
जून-जुलाई में दो सप्ताह के अंतरिक्ष मिशन से लौटे शुभांशु शुक्ला जून में आईएसएस के एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने थे - भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद। वह 16 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे।
यह मिशन केवल भारत ही नहीं, बल्कि पोलैंड और हंगरी के लिए भी चार दशक बाद मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम में वापसी का प्रतीक है।
शुभांशु शुक्ला ने इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) का प्रतिनिधित्व किया और उनका यह अनुभव भविष्य के गगनयान मिशन और भारत के अपने अंतरिक्ष स्टेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राज्यसभा में सोमवार को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा की शुरुआत करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री 2040 में चांद की सतह पर उतरेगा।
उन्होंने कहा कि इससे 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प की सिद्धि होगी।
मंत्री ने शुभांशु शुक्ला के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां किये गए प्रयोगों में स्वदेश विकसित किट उपयोग की गई और आत्मनिर्भर भारत के मंत्र का पालन इन्हीं प्रयोगों से हुआ।
#WATCH | Group Captain Shubhanshu Shukla, who was the pilot of Axiom-4 Space Mission to the International Space Station (ISS), meets Prime Minister Narendra Modi. pic.twitter.com/0uvclu9V2b
— ANI (@ANI) August 18, 2025
ट्रंप के माइक ने खोला राज़: पुतिन की डील की चाहत दुनिया के सामने!
आमिर ने बिग बॉस में जाने से रोका, ड्रग्स देकर किया पागल: फैसल खान का सनसनीखेज़ आरोप
मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार, कई इलाके जलमग्न
टैलेंट, फॉर्म, लीडरशिप सब बेकार? अय्यर बाहर, फैंस का फूटा गुस्सा!
टोंक में हिजाब पर विवाद: डॉक्टर ने इंटर्न को डांटा, कहा - मरीज को पता होना चाहिए इंजेक्शन किसने लगाया
फ़िलिस्तीनी झंडे के साथ AMU के पूर्व छात्र ने सीएम योगी का किया विरोध, वीडियो से भड़के भाजपाई
डिक्शनरी में घुसे Gen Z के अजीब शब्द, इंग्लिश अब भाषा नहीं रही?
5200mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ आया नया 5G स्मार्टफोन, कीमत 15 हजार से भी कम!
शिबू सोरेन के पैतृक गांव पहुंचीं बहू सीता सोरेन, ग्रामीणों से जाना हालचाल
सीमा विवाद पर बातचीत: डोभाल ने क्यों कहा - ये जश्न का समय है ?