बत्तख और बच्चों का प्यारा खेल: छुपन-छुपाई का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा - जीना सिखा रही है
News Image

बेजुबान जीव-जंतुओं की भी अपनी एक अलग दुनिया होती है। वे बोल नहीं पाते, पर समझते सब हैं। जंगलों में उनकी अलग ही दुनिया है, जहाँ वे एक-दूसरे की भाषा समझते हैं और साथ खेलते हैं।

इस वीडियो में एक माँ और उसके बच्चों के बीच प्यार का अनोखा बंधन दिखाई दे रहा है, जो इंसानों की दुनिया में भी नजर आता है। माँ तो माँ होती है, चाहे इंसानों की हो या जानवरों की। हर रूप में माँ का दिल एक सा ही होता है। वह अपने बच्चों के लिए सब कुछ करती है।

एक बत्तख अपने बच्चों के साथ झील में छुपन-छुपाई खेल रही है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा।

काई से भरी हुई झील में माँ बत्तख अपने सात बच्चों के साथ छुपन-छुपाई खेल रही है। पहले वह झील के अंदर छिप जाती है और फिर दूसरी जगह से निकलती है। बच्चे फिर अपनी माँ के पास जाते हैं, तो बत्तख फिर से पानी में छिप कर दूसरी जगह से बाहर निकलती है।

इस वीडियो से साबित होता है कि इंसान हो या जीव, सबकी लाइफ में यह सब एहसास होता है। फर्क इतना है कि जीव-जंतु बोल नहीं पाते।

इस वीडियो पर लोग भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ओहो, तो छुपन-छुपाई का खेल यहां से शुरू हुआ है। दूसरा लिखता है, वह अपने बच्चों को सिखा रही है कि अगर वह कहीं चली जाए तो परेशान नहीं होना है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, ब्यूटीफुल, स्वीट और बहुत प्यारा, मेरा दिल भर गया। चौथे यूजर ने लिखा है, वो अपने बच्चों को सर्वाइव करना सिखा रही है। कई लोगों ने इस वीडियो पर रेड हार्ट इमोजी शेयर किए हैं और कईयों ने इस वीडियो को आगे भी फॉरवर्ड किया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मंदिर में वीडियो: सिपाही ने लगाई अल्लाह की आवाज, हुआ लाइन हाजिर

Story 1

अगर सब ठीक रहा तो... ट्रंप, जेलेंस्की और पुतिन एक ही टेबल पर आ सकते हैं!

Story 1

तेजस्वी यादव पर निशांत कुमार का पलटवार: 20 साल से नकल ही कर रहे हैं!

Story 1

एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया को झटका, स्टार गेंदबाज हुआ टूर्नामेंट से बाहर!

Story 1

वनडे वर्ल्ड कप टीम घोषित: युवा शैफाली बाहर, रेणुका की वापसी, नए चेहरों को मौका!

Story 1

ओखला बैराज के सभी गेट खुले: क्या दिल्ली बाढ़ से बच पाएगी?

Story 1

चीन को इंजीनियर चला रहे, अमेरिका को वकील: भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान

Story 1

ट्रंप का दावा: जल्द खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध, भारत-पाक सीजफायर का फिर लिया क्रेडिट

Story 1

मेरठ में सैनिक से मारपीट पड़ी भारी, टोल लाइसेंस रद्द, लगा 20 लाख का जुर्माना

Story 1

पटना जंक्शन पर प्रधानमंत्री बना रेलवे कर्मचारी, यात्री को कहा - मैं तुम्हारा टिकट नहीं बनाऊंगा!