मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट, पेड़ गिरने और इमारत ढहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। चीरा बाजार इलाके में एक इमारत की सीढ़ी का हिस्सा ढह गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
सड़कों पर पानी भर जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित है। कई मार्गों पर भारी जाम लगा हुआ है, जिससे लोगों को ऑफिस जाने और रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग ने 18 और 19 अगस्त को मुंबई में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पालघर, ठाणे, मुंबई, जलगांव, छत्रपति संभाजी नगर, जालना, बीड़, अमरावती, चंद्रपुर में ऑरेंज अलर्ट और नागपुर, बांद्रा, अकोला, धराशिव, सोलापुर, पुणे, नासिक, धुले आदि में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार घंटों में मुंबई में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) आयुक्त ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार, 18 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे के बाद मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया है।
*#WATCH | Maharashtra: The traffic slows down on Western Express Highway near Vile Parle as heavy rain lashes Mumbai city. pic.twitter.com/RXfqj5UpXP
— ANI (@ANI) August 18, 2025
मेरठ में सेना के जवान को खंभे से बांधकर पीटा, चार गिरफ्तार
रीवा में वोट चोरी : बीजेपी सांसद ने खोला राज, कांग्रेस ने घेरा
मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार; स्कूल-कॉलेज बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी
बीजापुर में माओवादी हमला: DRG जवान दिनेश नाग शहीद, अंतिम सलामी दी गई
गाजीपुर: सनबीम स्कूल में छात्र की हत्या, 15 अगस्त को ही लिखी गई थी पटकथा!
उपराष्ट्रपति चुनाव: राउत की शुभकामनाएँ, क्या बदलेंगे समीकरण?
चुनाव आयोग मांग रहा था शपथ पत्र, अखिलेश यादव ने भेजी पावती, कर डाली उलटी मांग
मेरठ: टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा जवान की पिटाई पर ग्रामीणों का धावा, भारी हंगामा
उपराष्ट्रपति चुनाव: राधाकृष्णन को चुनौती देने के लिए तिरुचि शिवा का नाम चर्चा में!
क्या राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पप्पू यादव और कन्हैया कुमार के लिए लाई गुड न्यूज?