दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि यमुना नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके 19 अगस्त की देर रात तक दिल्ली पहुंचने की आशंका है।
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। दिल्ली में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 19 अगस्त तक 206 मीटर तक पहुंचने की आशंका है, जो 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर जाएगा। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा रविवार को जारी एक एडवाइजरी में यह बात कही गई है।
दिल्ली में 2 साल पहले आई बाढ़ की भयावह यादें अभी तक लोगों के जेहन में हैं। तब दिल्ली के कई इलाकों में यमुना का पानी घुस गया था। सुप्रीम कोर्ट तक यमुना का पानी पहुंच गया था और यमुना नदी के किनारे बसे लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया था।
शाम करीब सात बजे नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार करते हुए पुराने रेलवे पुल पर 204.60 मीटर के निशान पर पहुंच गया। दिल्ली के लिए चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है और 206 मीटर पर लोगों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है।
सीडब्ल्यूसी ने कहा है कि दिल्ली रेलवे पुल पर जल स्तर 19 अगस्त को देर रात लगभग दो बजे 206.00 मीटर को पार कर सकता है। सभी संबंधित एजेंसियों से बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से इस सीजन में सबसे अधिक मात्रा में लगभग 1,27,030 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि वजीराबाद से हर घंटे 45,620 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दोनों बैराज से छोड़ा गया पानी आमतौर पर 48 से 50 घंटे में दिल्ली पहुंचता है।
*#WATCH | यमुनानगर, हरियाणा | यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खोल दिए गए हैं। (17.08) pic.twitter.com/pRL5PO1Nfz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2025
महिला टीचर की निर्मम हत्या से बवाल, पांच दिन बाद भी आरोपी फरार, सड़कों पर उतरे लोग
मेरठ में टोल कर्मियों की गुंडागर्दी: सेना के जवान को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
कांग्रेस का CEC पर करारा प्रहार: भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ना बंद करें!
50MP सेल्फी और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 15T जल्द होगा लॉन्च, कीमत भी हुई लीक!
दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी अगले 6 दिन बादल गरजेंगे!
अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर पलटवार, माँगा शपथ पत्र!
एक ही व्यक्ति कई जगह वोटर लिस्ट में दर्ज, तो क्या हुआ? कांग्रेस का CEC पर वार, पूछा - क्या कोर्ट में भी यही लिखेंगे?
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर छाया संकट! क्या नहीं होगा मुकाबला?
विदाई समारोह में गाना गाने पर तहसीलदार निलंबित!
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025: योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी