भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में हालिया तनाव की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ को लेकर एकतरफा फैसला है। उन्होंने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है, जिसका कारण रूस से तेल खरीदना बताया गया है। ट्रंप का आरोप है कि रूस से व्यापार कर भारत यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहा है।
हालांकि, विडंबना यह है कि 15 अगस्त को खुद ट्रंप ने यह स्वीकार किया कि उनके दूसरे कार्यकाल (ट्रंप 2.0) में अमेरिका और रूस के बीच व्यापार में 20% की वृद्धि हुई है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अमेरिका-रूस व्यापार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नया अमेरिकी प्रशासन आने के बाद द्विपक्षीय व्यापार बढ़ने लगा है, जो कि प्रतीकात्मक होने के बावजूद 20% की वृद्धि दर्शाता है। पुतिन ने यह भी कहा कि अमेरिका और रूस के बीच निवेश और व्यावसायिक सहयोग में अपार संभावनाएं हैं, जिनमें व्यापार, डिजिटल क्षेत्र, उच्च तकनीक और अंतरिक्ष अन्वेषण जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
अमेरिका के इस दोहरे मापदंड पर भारत में नाराजगी देखी जा रही है। शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पुतिन के अनुसार, अमेरिका-रूस द्विपक्षीय गैस व्यापार में 20% की वृद्धि हुई है। रूस के निर्यात बाजार में चीन की हिस्सेदारी 32% और यूरोपीय संघ की 62% है। 2024 में रूस से यूरोपीय संघ का एलएनजी आयात रिकॉर्ड 17.8 मिलियन टन तक पहुंच जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि हाई टैरिफ का बोझ किस पर पड़ेगा? यह व्यापार नहीं, बल्कि चुनिंदा धौंस है।
भारत ने भी अमेरिका की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के कदम को अनुचित बताते हुए कहा कि चीन और यूरोपीय संघ जैसे देश बिना किसी दंड का सामना किए भारी मात्रा में रूसी तेल का आयात जारी रखे हुए हैं, जबकि भारत को एक्स्ट्रा टैरिफ की मार झेलनी पड़ रही है।
pic.twitter.com/3oEfsqxlaq
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) August 16, 2025
US- Russia bilateral gas trade grew by 20% as per Putin
China accounts for 32% of Russia’s export market
EU’s 62% mineral fuel import is from Russia
EU’s LNG imports from Russia hit a record 17.8 million tonnes in 2024
But guess who is left holding the…
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का दिल्ली में भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात
तीन छक्के, तीनों स्टेडियम पार! क्या ये गेल से भी खतरनाक पावर हिटर है?
संन्यास के बाद मुनरो का तूफान, 57 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक!
एशिया कप 2025: पाकिस्तान बाहर, बांग्लादेश को मिला मौका!
ग्लेन मैक्सवेल: टी20 में बने प्लेयर ऑफ द मैच के बादशाह, वॉर्नर की बराबरी
बिहार में सियासी भूचाल! लालू यादव का दावा - हालात आपातकाल से भी बदतर
बिहार की सड़कों पर राहुल-तेजस्वी क्यों? प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा
लागल झुलनिया में धक्का: लालू का चुनावी नारा, विरोधियों के गले में अटकी सांस
जंगल सफारी में गैंडे का हमला, ड्राइवर ने बैक गियर में बचाई जान
ऋषभ पंत की चोट ने बदल दिया क्रिकेट का नियम, BCCI का बड़ा फैसला!