केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चिराग पासवान को एनडीए में ही भविष्य सुरक्षित बताया। साथ ही, राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।
मांझी ने चिराग पासवान को हाथ जोड़कर सलाह दी कि वे गलत जगह भविष्य तलाश रहे हैं। इंडिया गठबंधन में भविष्य तलाशने से कोई फायदा नहीं होगा।
चिराग बड़े आदमी हैं, लेकिन अगर दूसरी जगह भविष्य तलाशेंगे तो गर्दिश में पड़ जाएंगे। अच्छा रहेगा कि बिहार विधानसभा एनडीए के साथ मिलकर लड़ा जाए।
उन्होंने विपक्ष पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यह भारत में नहीं चलेगा।
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए मांझी ने कहा कि पत्थर पर सिट पटकने से सिर्फ सिर फटेगा और कुछ हासिल नहीं होगा।
बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 में होने की संभावना है।
चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है, जिसको लेकर विवाद भी हो रहा है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।
*#WATCH पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा, ... SIR बहुत जरूरी है। ये(विपक्ष) तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं और यह भारत में नहीं चलेगा। pic.twitter.com/K5Tx0eDnA6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
मध्य प्रदेश कांग्रेस का बड़ा फेरबदल: दिग्विजय सिंह के बेटे को गुना की कमान!
ऋतिक रोशन ने वॉर 2 पर फैंस का जताया आभार, कबीर को बताया खास
जालना: स्वतंत्रता दिवस पर शर्मनाक हरकत, पुलिस अधिकारी ने आत्मदाह करने वाले को मारी फिल्मी स्टाइल में लात
नंद के घर आनंद भयो: देश भर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
अंतरिक्ष विजेता शुभांशु शुक्ला की भारत वापसी: दिल्ली एयरपोर्ट पर देशभक्ति का ज्वार!
घर में छिपकलियों की फौज: पर्दा हटाते ही दंग रह गए सब!
क्या ट्रंप ने नकली पुतिन से मुलाकात की? अलास्का की तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
कठुआ में फटा बादल, मलबे में दबे घर, भयावह मंज़र
डेवाल्ड ब्रेविस का कहर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में रचा इतिहास!
संजू सैमसन के लिए मची होड़: क्या अब KKR में दिखेंगे, राजस्थान रॉयल्स से रिश्ता होगा खत्म?