झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
News Image

झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का शुक्रवार देर रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे।

रामदास सोरेन का लगभग दो हफ्तों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें 2 अगस्त को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

दरअसल, 2 अगस्त को बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें ब्रेन इंजरी हुई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया था।

अस्पताल में इलाजरत रामदास सोरेन को डॉक्टरों ने कुछ दिन पहले ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।

झामुमो के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने बताया कि सिर में चोट लगने के बाद से रामदास सोरेन की हालत गंभीर थी और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

रामदास सोरेन, कोल्हान क्षेत्र से विधायक थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा - ऐसे छोड़ कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा…

झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रामदास सोरेन का जाना लाखों चाहने वालों, शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं, स्कूली शिक्षा व निबंधन विभाग के सहयोगियों और पूरे झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने अस्पताल के सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताया, जिन्होंने 2 अगस्त से लगातार उनका इलाज करने की पूरी कोशिश की, लेकिन ईश्वर की इच्छा के आगे सब बेबस हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा - झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

जम्मू-कश्मीर में 8 साल बाद मुख्यमंत्री ने फहराया तिरंगा!

Story 1

एशिया कप 2025 के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित, ऋतुराज और पृथ्वी शॉ को मिली जगह

Story 1

2035 तक भारत का सुदर्शन चक्र , दुश्मन का हर हमला होगा नाकाम!

Story 1

साथी की मौत पर ऊंट का पहरा: रात भर शव को वाहनों से बचाता रहा

Story 1

स्वतंत्रता दिवस पर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान: अगले 5 साल में 1 करोड़ नौकरियां और रोजगार

Story 1

ट्रंप-पुतिन शिखर सम्मेलन: अलास्का में आज, विश्व की निगाहें टिकीं

Story 1

लाल किले से PM का ऐलान: जिस RSS से नौकरी छीनते थे, उसकी राष्ट्र सेवा को किया नमन

Story 1

क्या कुली का क्लाइमेक्स कहानी का अंत है या आमिर खान की धमाकेदार एंट्री एक नई शुरुआत?

Story 1

दोषी वह पेड़ नहीं, हम हैं... कंक्रीट में कैद होकर घुट रहा पेड़ों का दम

Story 1

लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के AC कोच में शराब का जखीरा बरामद, यात्रियों में मची खलबली