अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का में होने वाली अहम बैठक से पहले रूस को कड़ी चेतावनी दी है। एयरफोर्स वन पर मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर वो राष्ट्रपति नहीं होते तो व्लादिमीर पुतिन पूरा यूक्रेन हथिया लेते। उन्होंने क्षेत्रीय अदला-बदली (टेरिटोरियल स्वैप्स) पर भी बात की।
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वे यूक्रेन के लिए समझौता करने नहीं जा रहे हैं, बल्कि चाहते हैं कि दोनों देश बातचीत की मेज पर आएं। व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक ऑडियो क्लिप में ट्रंप को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे हजारों जिंदगियां बचाने के लिए यह प्रयास कर रहे हैं।
इससे पहले, ट्रंप ने पुतिन को स्मार्ट बताते हुए कहा था कि रूस लंबे समय से काम कर रहा है और कुछ न कुछ तो जरूर होगा। हालांकि, उन्होंने पुतिन को यह भी धमकी दी कि अगर वे युद्ध खत्म करने के समाधान में रुचि नहीं दिखाते हैं तो उन्हें गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म होने तक अमेरिका, रूस के साथ किसी भी तरह का व्यापार नहीं करेगा।
उधर, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि रूस अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रखेगा, क्योंकि उनके पास मजबूत तर्क और स्पष्ट रणनीति है।
अलास्का मीटिंग से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने भी एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन अमेरिका पर भरोसा कर रहा है और ट्रंप की बातों को दोहराते हुए इसे हाई स्टेक्स बताया। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनवासी चार साल से अपने देश की रक्षा कर रहे हैं और रूसी सेना को खदेड़कर उन्होंने सभी यूरोपीय लोगों को स्वतंत्र रूप से जीने का अवसर सुनिश्चित किया है।
.@POTUS on the possibility of territorial swaps: They ll be discussed, but I ve got to let Ukraine make that decision ... I m not here to negotiate for Ukraine. I m here to get them at a table. pic.twitter.com/IQJGr1Wyi1
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) August 15, 2025
अगर मैं राष्ट्रपति न होता तो पुतिन पूरा यूक्रेन ले लेते: ट्रंप की रूस को कड़ी चेतावनी!
ये मेरी समझ के बाहर... NDA से अलग होने की बात और PM मोदी पर चिराग पासवान का बड़ा बयान
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, शोक में डूबा प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी जारी, स्वतंत्रता दिवस पर भी बारिश का अनुमान
अलास्का में पुतिन के कदम रखते ही आसमान में अमेरिका ने दिखाई ताकत!
मसाज पार्लर में वीडियो बनाने पर बवाल, जमकर हुआ हंगामा!
खोदा AC, निकली शराब! लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में शराब की तस्करी का अनोखा तरीका उजागर
79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को सौगात: नई पीढ़ी के GST सुधार और एक लाख करोड़ रुपये की योजना का एलान
बॉर्डर 2: नई रिलीज डेट के साथ सनी देओल का दमदार लुक जारी!
सोवियत संघ की स्वेटशर्ट और चिकन कीव के साथ लावरोव ने अलास्का में बढ़ाई गर्मी!