वायरल वीडियो: बिल्ली ने चटा दी सांप को धूल, जान बचाकर भागा नागराज
News Image

बिल्ली और सांप की खूनी जंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक दूसरे से भिड़े हुए हैं। सांप बार-बार तीखा हमला बोल रहा है, लेकिन बिल्ली उसके हमलों से बचते हुए अपने पंजों से लगातार वार कर रही है।

काफी देर तक दोनों के बीच जंग जारी रहती है। बिल्ली की फुर्ती और पंजों के हमले के सामने सांप कमजोर नजर आ रहा है। उसके पास खतरनाक जहर होते हुए भी वो बिल्ली का कुछ बिगाड़ नहीं पा रहा है।

वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि एक बिल्ली और सांप एक दूसरे पर हमला करने के लिए तैयार हैं। सांप पूरी तरह अटैक करने के लिए अपने शरीर को सिकोड़ लिया है। वहीं, बिल्ली भी स्थिर होकर एक पंजा हवा में लटकाए हमला नाकाम करने की स्थिति में खड़ी है। उसका पूरा ध्यान सांप की गतिविधि पर है।

अचानक से सांप हमला कर देता है। लेकिन, पहले से तैयार बिल्ली उसके हमले को नाकाम कर अपने पंजे से जोरदार हमला करती है। तिलमिलाकर सांप उस पर ताबड़तोड़ हमला करने लगता है। लेकिन बिल्ली ने सांप के हर हमले को नाकाम कर दिया।

बिल्ली की मार से गुस्साया सांप उसे काटने और जहर छोड़ने के लिए लगातार हमलावर है। लेकिन बिल्ली मौसी के सामने उसकी एक नहीं चली। जल्दी ही सांप समझ गया कि वो बिल्ली के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकेगा, और वो लड़ाई छोड़ भागने की कोशिश करने लगा।

वह पास ही एक नाली के सहारे भागना चाहता था, लेकिन बिल्ली उसे भागने देने के मूड में नहीं थी। भागते सांप पर बिल्ली ने फिर हमला कर दिया और उसे नाली में घुसने से रोक दिया। सांप खीजकर लगातार हमला करता रहा, लेकिन बिल्ली उसे एक भी मौका नहीं दे रही थी। सांप जब भी लड़ाई से भागने की कोशिश करता, बिल्ली उसे पकड़कर फिर से बैटल फील्ड में ले आती।

बिल्ली के हमलों से बेहाल सांप गुस्से में आकर तेजी से हमला कर रहा था, लेकिन हर वार से बचते हुए बिल्ली पलटवार कर रही थी। बिल्ली अपने पंजे से जोरदार हमला कर रही थी।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है। वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। सोशल मीडिया पर बिल्ली और सांप की लड़ाई पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने लिखा है, गुड जॉब कैट। कुछ यूजर्स ने लिखा कि बिल्लियां अक्सर सांप पर भारी पड़ती हैं। कुछ यूजर्स ने वीडियो को अमेजिंग कहा है।

सांप और बिल्ली की जंग काफी खतरनाक होती जा रही थी। दोनों एक दूसरे को मार डालने पर आतुर नजर आ रहे थे। 2 मिनट 13 सेकंड के वीडियो में लड़ाई का अंत नहीं दिखाया गया है। लेकिन, पूरे जंग में बिल्ली का पलड़ा सांप पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। सांप कभी नाली की ओर भागता नजर आ रहा है तो कभी गमलों की ओट में छिपने की कोशिश करता दिख रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

स्वतंत्रता दिवस पर बारिश में भीगते राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा, खरगे बने रहे साक्षी

Story 1

CP जा रहे परिवार का सफर खौफनाक मोड़ पर, ड्राइवर की हरकत से बढ़ीं दिल की धड़कनें

Story 1

आसमान में बी-2 बॉम्बर देख पुतिन की फटी रह गईं आंखें, अलास्का में दिखा अमेरिका का सैन्य शक्ति प्रदर्शन

Story 1

800 मीटर की मारक क्षमता, एक बार में 50 राउंड: भारत की AK-203 राइफल से चीन-पाकिस्तान चिंतित

Story 1

वित्त मंत्रालय का बड़ा कदम: GST दरों में बदलाव, आम आदमी को राहत!

Story 1

अलास्का में ट्रम्प ने पुतिन को दिखाया दम, B-2 बॉम्बर से किया स्वागत!

Story 1

कुली की बंपर कमाई के बाद वायरल हुआ रजनीकांत का वर्कआउट वीडियो, 74 की उम्र में भी डंबल उठा रहे थलाइवा!

Story 1

राजा रघुवंशी के घर पहुंचा फ़र्ज़ी इंस्पेक्टर, आईडी मांगते ही खुला राज; गिरफ्तार

Story 1

इस दिवाली होगा बड़ा धमाका! GST में भारी कटौती, हर हिंदुस्तानी खुशी से झूमेगा

Story 1

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस