आसमान में बी-2 बॉम्बर देख पुतिन की फटी रह गईं आंखें, अलास्का में दिखा अमेरिका का सैन्य शक्ति प्रदर्शन
News Image

अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बहुप्रतीक्षित मुलाकात हो रही है। दुनिया की नजरें इस शिखर सम्मेलन पर टिकी हैं, जो रूस-यूक्रेन युद्ध के संभावित समाधान पर केंद्रित है।

अमेरिका ने इस मौके पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। व्लादिमीर पुतिन जब एंकोरेज शहर के ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन पर उतरे, उसी समय आसमान में बी-2 स्टील्थ बॉम्बर और एफ-22, एफ-35 लड़ाकू विमान गरजते हुए दिखाई दिए।

माना जा रहा है कि अमेरिका ने इस तरह पुतिन को अपनी सैन्य ताकत का एहसास कराया। छह साल बाद पुतिन किसी बड़े पश्चिमी देश के नेता से मिल रहे हैं।

बी-2 स्टील्थ बॉम्बर वही शक्तिशाली बॉम्बर है जिसने पिछले महीने ईरान के परमाणु संयंत्रों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। अमेरिका ने फोर्डो, नतांज़ और इस्फ़हान में स्थित परमाणु संयंत्रों को नष्ट करने के लिए इस बॉम्बर का इस्तेमाल किया था।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारतीय समयानुसार शनिवार रात लगभग 12:35 बजे एंकोरेज में अपने विमान से उतरे। इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप का विमान एयर फोर्स वन वहां उतर चुका था।

आगमन के बाद, दोनों नेता रेड कार्पेट पर चले और हाथ मिलाया। पहले ट्रंप ने हाथ बढ़ाया, उसके बाद पुतिन ने हाथ मिलाया। दोनों ने कुछ पल बातचीत की और फिर कार की ओर बढ़ने लगे।

इसी बीच, आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई दी। आवाज सुनकर दोनों नेता रुक गए। अमेरिकी लड़ाकू विमानों को आसमान में देख रूसी राष्ट्रपति पुतिन ऊपर देखने को मजबूर हो गए।

जब रूसी राष्ट्रपति अपनी ऑरस लिमोजीन की तरफ बढ़े, तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें अपनी कार द बीस्ट में बैठने का निमंत्रण दिया, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया। दोनों एक ही कार में शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं की बॉडी लैंग्वेज सकारात्मक दिखी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ताबूत से लिपटकर पत्नी का क्रंदन, तिरंगे से लिपटकर शहीद को अंतिम विदाई

Story 1

नोएडा में उबर ड्राइवर का खुलासा: दो आधार कार्ड, बंधक और दहशत!

Story 1

74 की उम्र में कुली सुपरस्टार की धाक: रजनीकांत को टक्कर देने वाला कोई नहीं!

Story 1

जश्न में डूबी टीम इंडिया, तभी रोहित बोले- रिटायरमेंट ले लूं क्या?

Story 1

आनंद महिंद्रा ने स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया देशभक्ति से ओत-प्रोत वीडियो, गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना!

Story 1

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात पर दुनिया की नजर, अलास्का में आज होगी बैठक

Story 1

ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने मार गिराए 150 पाकिस्तानी सैनिक, लिस्ट से खुला राज!

Story 1

नागपुर में मंत्री बावनकुले ने फहराया तिरंगा, अधिकारियों को किया सम्मानित

Story 1

कुली ने मचाया धमाल, दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार!

Story 1

किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, जय माता दी चिल्लाते भागे श्रद्धालु