अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को रेणुकास्वामी हत्याकांड में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट द्वारा दी गई उनकी जमानत रद्द कर दी है।
कन्नड़ अभिनेता दर्शन की मुश्किलें भी इस मामले में बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत भी रद्द कर दी है।
पवित्रा गौड़ा को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के दिसंबर 2024 के उस फैसले को पलट दिया था, जिसमें दर्शन और पवित्रा गौड़ा समेत सात अन्य आरोपियों को जमानत दी गई थी।
जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने कर्नाटक सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई। कोर्ट ने कहा कि जमानत देते समय हाईकोर्ट ने ऐसा आदेश दिया जो सजा या बरी करने जैसा प्रतीत होता है।
जस्टिस पारदीवाला ने टिप्पणी की, हाईकोर्ट का यह रवैया प्रथम दृष्टया न्यायिक शक्ति का दुरुपयोग है। निचली अदालत का जज ऐसी गलती करे, तो समझा जा सकता है, लेकिन हाईकोर्ट के जज से ऐसी भूल स्वीकार्य नहीं है।
कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि जेल में आरोपियों को विशेष सुविधाएं देने की शिकायत मिलने पर जेल अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रेणुकास्वामी हत्याकांड 9 जून 2024 को बेंगलुरु के पट्टनगेरे गांव में हुआ था। 33 वर्षीय ऑटो चालक रेणुकास्वामी की हत्या कर दी गई थी।
पुलिस के अनुसार, रेणुकास्वामी, जो दर्शन का प्रशंसक था, कथित तौर पर दर्शन की दोस्त पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था। दर्शन के कहने पर रेणुकास्वामी का अपहरण किया गया, उसे तीन दिन तक एक शेड में यातना दी गई और फिर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक फ्लाईओवर पर मिला था।
दर्शन को इस हत्या की जानकारी व्हाट्सएप पर दी गई थी। दर्शन और पवित्रा गौड़ा के साथ 15 अन्य लोगों को 11 जून 2024 को अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
दर्शन अपनी आने वाली फिल्म डेविल की शूटिंग में व्यस्त हैं और वर्तमान में थाईलैंड में हैं। 28 फरवरी को, कर्नाटक हाई कोर्ट ने उन्हें पूरे देश में यात्रा करने की अनुमति दी थी, जबकि पहले यह आदेश केवल बेंगलुरु तक ही सीमित था।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | The Police arrest actor Pavitra Gowda after the Supreme Court cancelled the bail granted to her by the High Court in the Renukaswamy murder case.
— ANI (@ANI) August 14, 2025
Visuals from outside of Pavithra Gowda s residence. pic.twitter.com/jqf56st025
पति के हत्यारों को धन्यवाद कहना पूजा पाल को पड़ा भारी, सपा ने दिखाया बाहर का रास्ता
वॉर 2 या कुली: पहले दिन कौन मारेगा बाजी, जानिए कमाई का अनुमान
रजनीकांत की कुली : थिएटर में नाचे दर्शक, कुछ ने बताया धमाकेदार , कुछ हुए निराश
VIDEO: रोहित शर्मा का स्टेज पर धमाल, डांस मूव्स देख बॉलीवुड भी हैरान!
रजनीकांत की कुली रिलीज, सिनेमाघरों में फैंस का जबरदस्त उत्साह
लखनऊ पानी-पानी: एक घंटे की बारिश ने डुबोई गाड़ियां, वीवीआईपी इलाकों में जलभराव
कुली : रजनीकांत का जलवा, नागार्जुन की खलनायकी और आमिर का कैमियो, दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
किश्तवाड़ में बादल फटा, भारी तबाही, 10-12 लोगों के मारे जाने की आशंका
सायरन बजता रहा, परिवार सोता रहा: इंदौर में रिटायर्ड जस्टिस के घर 4 मिनट में लाखों की चोरी
बिहार में MLC का वोट घोटाला ? तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप