अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों अपने फैसलों से चर्चा में हैं। भारत पर 50% टैरिफ लगाने से लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मीटिंग करने तक, उनके निर्णय सुर्खियों में हैं।
हालांकि, ट्रंप अपना सबसे बड़ा दुश्मन वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो मोरोस को मानते हैं। मादुरो को पकड़ने के लिए उन्होंने 400 करोड़ का इनाम रखा है।
सोमवार को मादुरो मोरोस ने ट्रंप और अमेरिकी प्रशासन को चुनौती दी कि वे उन्हें पकड़ कर दिखाएं।
मोरोस ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा, मुझे गिरफ्तार करने आओ, मैं यहीं मिराफ्लोरेस (राष्ट्रपति भवन) में तुम्हारा इंतजार करूंगा। देर मत करना कायरों।
मोरोस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अमेरिका ने इसी महीने 7 अगस्त को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर 50 मिलियन डॉलर (लगभग 420 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया।
इसके साथ ही, मादुरो से जुड़ी 700 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति भी जब्त कर ली गई है, जिसमें दो प्राइवेट जेट शामिल हैं।
ट्रंप प्रशासन ने मादुरो पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ड्रग तस्करी में शामिल हैं और ड्रग कार्टेल के साथ मिलकर अमेरिका में फेंटानाइल मिश्रित कोकीन भेजने की साजिश रच रहे हैं।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मादुरो के पास लगभग 7 टन कोकीन है, जिसे अमेरिका भेजने की योजना बनाई जा रही है।
मादुरो ने राजधानी कराकस में सैन्य प्रमुखों और नेताओं की मौजूदगी में अमेरिका को उसके घरेलू मामलों में हस्तक्षेप न करने की कड़ी चेतावनी दी।
मादुरो ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की, तो उन्हें ऐसा जवाब मिलेगा जो अमेरिकी साम्राज्य के अंत का कारण बन सकता है।
सेना प्रमुख डोमिंगो हर्नांडेज लारेज ने भी मादुरो का समर्थन करते हुए कहा कि वेनेजुएलाई सेना राष्ट्रपति के साथ खड़ी है।
उन्होंने अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा, अमेरिका हमारे राष्ट्रपति के सिर पर इनाम रखकर उसे किसी हॉलीवुड की वेस्टर्न फिल्म जैसा बना रहा है, जो हमारे देश और सेना का अपमान है।
Ya vieron esto ?👇
— Luis Aníbal Rincón Arguello. ® 🇨🇴 (@Rincon001A) August 9, 2025
El dictador Nicolás Maduro es un cobarde cínico
Cuál hombre de a pie es, si se ha robado a Venezuela ? este miserable tiene que pagar en una cárcel aislado
Será fiesta continental el día que lo capturen
Confirmen 🙋 pic.twitter.com/hUhNf1spvd
₹205 तक का मुनाफा! इन 51 कंपनियों के शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड
सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिक बनने से पहले मतदाता सूची में, भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार
दिल्ली-एनसीआर में आफत की बारिश, गुरुग्राम में सड़कें बनीं दरिया, मौसम विभाग का रेड अलर्ट!
यहां से पीछे हटो... कहते ही किश्तवाड़ में मची तबाही!
पाकिस्तान को धूल चटाने वाले वीरों का सम्मान, ऑपरेशन सिंदूर के 9 जांबाज योद्धा भी शामिल!
छत्तीसगढ़ में सेना को बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी नक्सली धराशायी
शहीद सुरेंद्र कुमार के परिवार से मिले एयर चीफ मार्शल, ऑपरेशन सिंदूर में दी थी शहादत
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मेनका गांधी का बयान: दुर्व्यवहार का कोई समर्थन नहीं
अलास्का में पुतिन-ट्रंप मुलाकात का भारत ने किया स्वागत, कहा - यह युद्ध का युग नहीं
5KM दौड़ाकर मारी गोली थी... सपा MLA पूजा पाल ने CM योगी की खुलकर की तारीफ, कहा- अतीक अहमद को मिट्टी में मिला दिया