राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारों से हुए बेचैन , कहा - मैं राजा नहीं!
News Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस की वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव को संबोधित किया।

इस दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

हालांकि, राहुल गांधी को कांग्रेसियों की यह नारेबाजी रास नहीं आई और इन नारों ने उन्हें बेचैन कर दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नारे लगाने से रोका और कहा कि मैं राजा नहीं हूं।

कांग्रेस की वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव में राहुल गांधी के भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं ने देश का राजा कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो के नारे लगाए।

राहुल गांधी ने उन्हें ऐसे नारे लगाने से मना किया। उन्होंने कहा, नहीं...नहीं... मैं राजा नहीं हूं। राजा बनना भी नहीं चाहता हूं। मैं राजा के कांसेप्ट के विरोध में हूं।

इसके साथ ही, राहुल गांधी ने वार्षिक लीगल कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग पर एक बार फिर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रह गया है और उनके पास यह साबित करने के लिए पुख्ता सबूत हैं कि चुनावों में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हुई हैं।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के पास अब पूरे देश को दिखाने लायक सबूत हैं, जो यह साबित करते हैं कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है और चुनाव आयोग की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध रही है।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने 6 महीने तक एक जांच अभियान चलाया, जिसमें चुनाव आयोग से मिली बूथवार मतदाता सूचियों का विश्लेषण किया गया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, दिल्ली के अपोलो में इलाज जारी

Story 1

भारत-इंग्लैंड मैच में पाकिस्तानी जर्सी: प्रशंसक को मैदान से निकाला गया

Story 1

ट्रंप के भारत पर गलत बयानों से भड़के देवेगौड़ा, बोले - भारतीय किसानों से सीखो!

Story 1

काशी में PM मोदी: बाबा विश्वनाथ के दर्शन क्यों नहीं, जानिए कारण

Story 1

ट्रंप का दावा निकला झूठा: भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा!

Story 1

दाढ़ी वाले बाबा ने कजरा रे पर मचाया धमाल, ऐश्वर्या राय भी रह जाएंगी दंग!

Story 1

हिमाचल में तबाही: चट्टान गिरने से पलभर में जमींदोज हुए घर

Story 1

क्या सितंबर 2025 से बंद हो जाएंगे ₹500 के नोट? जानिए RBI की सच्चाई

Story 1

तेजस्वी यादव के झूठ का पर्दाफाश: चुनाव आयोग ने तस्वीर और नंबर के साथ दिखाया सच

Story 1

टाटा कर्व ईवी बनी मिनी जनरेटर , पानी पंप चलाकर जमीन से निकाला पानी