झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने यह जानकारी दी। झामुमो के महासचिव विनोद पांडे ने भी रामदास सोरेन की स्थिति को गंभीर बताया है। फिलहाल उनका ऑपरेशन चल रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की फैल रही खबरें अफवाह हैं।
रामदास सोरेन को एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया गया। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर रामदास सोरेन के घायल होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि बाथरूम में गिरने के कारण उनके ब्रेन में गंभीर चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है।
जानकारी के अनुसार, रामदास सोरेन के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई गई।
रामदास सोरेन शनिवार तड़के जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। परिवार के सदस्यों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक सहायता दी और फिर टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया। उनके भतीजे विक्टर सोरेन ने बताया कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने और चोट लगने की खबर से उनके परिजन और समर्थक बेहद चिंतित हैं। प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी के नेता लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। शुक्रवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन शामिल होने के बाद वे शाम को घर लौटे थे।
*झारखंड के शिक्षा मंत्री, हमारे बड़े भाई श्री रामदास सोरेन जी के अस्वस्थ होने की खबर बेहद चिंताजनक है। बाथरूम में गिरने से उन्हें ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) August 2, 2025
मैं लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ।
आप… pic.twitter.com/EjrpVE3A2Q
पहली बार भारत दौरा करेगी ये टीम, युवा ब्रिगेड के साथ खेलेगी 6 टी20 मैच
राज ठाकरे की सरकार को खुली चुनौती: कहा, एक बार गिरफ्तार करके दिखाओ!
मेरे पापा जंग रुकवाएंगे! रूस के 1 लाख से ज़्यादा सैनिक ढेर, शांति के लिए ट्रंप के बेटे भी मैदान में
साहब, मेरी पत्नी मुझे मारती है, मुझे बचाओ! - पति ने पुलिस को सौंपा पिटाई का वीडियो
राजस्थान: तारागढ़ में 200 दुकानें जमींदोज, इलाका बना छावनी
काशी में PM मोदी: बाबा विश्वनाथ के दर्शन क्यों नहीं, जानिए कारण
दो दिन में दो बार: आकाश दीप और बेन डकेट की दोस्ती का अनूठा नजारा!
दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट; अमरनाथ यात्रा कल तक स्थगित
मॉस्को संग तनाव के बीच ट्रंप का सनसनीखेज बयान: रूस से परमाणु युद्ध के लिए तैयार है अमेरिका!
क्या रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत? ट्रंप का बड़ा दावा!