झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें ब्रेन में चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है।
उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।
रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वह राज्य के शिक्षा मंत्री हैं और घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व 2009 और 2019 में दो बार किया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रामदास सोरेन जी के अस्वस्थ होने की खबर बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि वह लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और लोगों से उनके लिए दुआ करने की अपील की है।
रामदास सोरेन पिछली सरकार में भी मंत्री थे, हालांकि तब वह महज 2 माह 14 दिन ही इस पद पर रह पाए थे। वह हेमंत सोरेन के सबसे भरोसेमंद मंत्री के तौर पर जाने जाते हैं।
रामदास सोरेन को पूरे कोल्हान में JMM के एक बड़े आदिवासी चेहरे के रूप में भी देखा जाता है। वरिष्ठ नेता होने के नाते इनपर संगठन का भी एक बड़ा दायित्व है। कोल्हान में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का दायित्व भी रामदास सोरेन पर है।
रामदास सोरेन ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत घोड़ाबांधा ग्राम प्रधान के रूप में की थी। वह मूल रूप से घाटशिला प्रखंड के खरसती के रहने वाले हैं। उनके दादा टेल्को के कर्मचारी थे और वहीं घोड़ाबांधा में बस गए। ग्राम प्रधान के रूप में भी रामदास सोरेन सामाजिक कार्यों में काफी एक्टिव रहते थे।
इसके बाद वह JMM से सामान्य कार्यकर्त्ता के रूप में जुड़े और 1990 में जिला सचिव व जिलाध्यक्ष भी चुने गए। वह घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड विधानसभा के सदस्य हैं और 2024 में 4 बार घाटशिला विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।
*झारखंड के शिक्षा मंत्री, हमारे बड़े भाई श्री रामदास सोरेन जी के अस्वस्थ होने की खबर बेहद चिंताजनक है। बाथरूम में गिरने से उन्हें ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) August 2, 2025
मैं लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ।
आप… pic.twitter.com/EjrpVE3A2Q
जड्डू का जलवा ओवल में भी बरकरार, गावस्कर-विराट का रिकॉर्ड चकनाचूर!
रजनीकांत की कुली के ट्रेलर लॉन्च पर आमिर खान ने लूटी महफिल, फैंस बोले - किलर लुक !
कबूतर बने ड्रोन : मुजफ्फरनगर में रात के अंधेरे में कबूतरों को लाइट लगाकर उड़ाने वाले गिरफ्तार
शेरनी के गुस्से से काँपा जंगल का राजा , 92 लाख लोगों ने देखा खौफ!
लाइव मैच में रूट और कृष्णा के बीच झगड़ा: तेज गेंदबाज ने खोला चौंकाने वाला राज!
मैं मुक्का मार देता... आकाश दीप के सेंड-ऑफ पर रिकी पोंटिंग का तीखा हमला
अगर मेरा EPIC नंबर बदला जा सकता है तो कितने वोटर्स का बदला गया होगा?
हिमाचल में तबाही: चट्टान गिरने से पलभर में जमींदोज हुए घर
ना रहेगा टोल, ना लगेगा टैक्स! ट्रक ने उड़ाया टोल बूथ, वीडियो वायरल
साहब, मेरी पत्नी मुझे मारती है, मुझे बचाओ! - पति ने पुलिस को सौंपा पिटाई का वीडियो