झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को गंभीर हालत में दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। शनिवार सुबह बाथरूम में गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी।
जांच में उनके सिर में खून का थक्का (ब्लड क्लॉटिंग) होने की पुष्टि हुई है।
बाथरूम में गिरने के बाद उन्हें तुरंत जमशेदपुर के टाटा हॉस्पिटल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।
मंत्री सोरेन की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सा देखभाल के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उन्हें मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।
फिलहाल, उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल में जुटी है।
झारखंड सरकार ने इस घटना पर चिंता जताई है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि सोरेन के बाथरूम में गिरने से उन्हें ब्रेन में चोट आई है और ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।
अंसारी ने इस बात पर जोर दिया कि वह सोरेन की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और उनकी देखभाल कर रही मेडिकल टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं।
रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता हैं और कोल्हान क्षेत्र से विधायक हैं।
*झारखंड के शिक्षा मंत्री, हमारे बड़े भाई श्री रामदास सोरेन जी के अस्वस्थ होने की खबर बेहद चिंताजनक है। बाथरूम में गिरने से उन्हें ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) August 2, 2025
मैं लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ।
आप… pic.twitter.com/EjrpVE3A2Q
शतकवीर यशस्वी जायसवाल पर रिकी पोंटिंग का गंभीर आरोप!
मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान बम : क्या फिर कांग्रेस के लिए खड़ी होगी मुश्किल?
महाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले उद्धव गुट को बड़ा झटका, 7 नेताओं ने थामा शिंदे का हाथ
इजराइल के दोस्त की मदद से सीरिया में रौशन होगा तुर्की, ईरान को झटका!
हिमाचल में कुल्लू में बाढ़ का कहर: मलाणा पॉवर प्रोजेक्ट का डैम टूटा, वाहन बहे, पुल ध्वस्त
गुड़गांव में बारिश के बाद जलप्रलय: तैरते बच्चे, करोड़ों के फ्लैटों पर सवाल
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन गंभीर, दिल्ली एयरलिफ्ट
ओवल टेस्ट में इंग्लैंड का भारी ब्लंडर, भारत की जीत की राह हुई आसान
BSNL का धमाका! अब 365 दिन सिम एक्टिव, डेटा और कॉलिंग की नो टेंशन!
जो यशस्वी नहीं कर पाए, वो आकाश दीप ने कर दिखाया: गंभीर भी मुस्कुरा उठे!